15 हजार जरूरतमंद लड़कियों तक पहुंचेगा सैनिटरी पैड

धनबाद जरूरतमंद लड़कियों को सैनिटरी पैड मुहैया कराने के लिए धनबाद जिला में एक अनोखी पहल की गई है। लोगों से सैनिटरी पैड एकत्रित कर करीब 15 हजार लड़कियों के बीच वितरण करना है। यह कार्य वॉयस ऑफ चेंज की और से शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:33 PM (IST)
15 हजार जरूरतमंद लड़कियों तक पहुंचेगा सैनिटरी पैड
15 हजार जरूरतमंद लड़कियों तक पहुंचेगा सैनिटरी पैड

जागरण संवाददाता, धनबाद : जरूरतमंद लड़कियों को सैनिटरी पैड मुहैया कराने के लिए धनबाद जिला में एक अनोखी पहल की गई है। लोगों से सैनिटरी पैड एकत्रित कर करीब 15 हजार लड़कियों के बीच वितरण करना है। यह कार्य वॉयस ऑफ चेंज की और से शुरू किया गया है।

वॉयस ऑफ चेंज की और से बैंक मोड़ इलाके से यह अभियान शुरू किया गया। संस्था के आयुष कुमार ने बताया कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना और महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक करना उनकी संस्था का मुख्य लक्ष्य है। इन्हीं दो पहलू पर वॉयस ऑफ चेंज कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिटरी पैड संग्रह के इस अभियान को मिशन बबुनिया का नाम दिया गया है। इसके तहत अब तक करीब 15 हजार बच्चियों को माहवारी के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया जा चुका है। अब पूरे झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व बालिकाओं को माहवारी के विषय में बताते हुए उन्हें जागरूक करना है। जो महिलाएं पैसे की कमी के कारण सैनिटरी पैड नहीं खरीद सकती हैं, उनको सैनिटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात फरवरी से धनबाद में सैनिटरी पैड संग्रह का कार्य शुरू किया गया है। यह अभियान आठ मार्च तक चलेगा। एक महीने में पांच हजार सैनिटरी पैड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। धनबाद के अलग अलग क्षेत्रों में वॉयस ऑफ चेंज स्टॉल लगा कर सैनिटरी पैड संग्रह करने का काम किया जा रहा है। इस क्रम में बैंक मोड़ इलाके में 29 पैकेट पैड संग्रह किया गया।

chat bot
आपका साथी