Jharkhand Assembly Election 2019 : भगवा के गढ़ झरिया में बोले संबित पात्रा, धनबाद जिले की सभी सीटे जीतेगी भाजपा

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि धनबाद जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में गिरेगी। भाजपा के साथ जिले की जनता खड़ी है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 10:17 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : भगवा के गढ़ झरिया में बोले संबित पात्रा, धनबाद जिले की सभी सीटे जीतेगी भाजपा
Jharkhand Assembly Election 2019 : भगवा के गढ़ झरिया में बोले संबित पात्रा, धनबाद जिले की सभी सीटे जीतेगी भाजपा

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा धनबाद-बोकारो के चुनावी यात्रा हैं। गुरुवार को बोकारो से लौटने के दौरान वे झरिया पहुंचे। यहां धनसार में भाजपा के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संबित ने कहा कि धनबाद की सभी सीटें भाजपा की झोली में गिरेगी। भाजपा के साथ जिले की जनता खड़ी है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। राज्य में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। झारखंड में भाजपा के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है। वह आज तक कभी नहीं हुआ था। झरिया, धनबाद, सिंदरी, बाघमारा, टुंडी, निरसा के भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर झारखंड विधानसभा पहुंचेंगे।

इस दौरान संबित पात्रा ने अपने अंजाद में कांग्रेस व झामुमो पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व झामुमो की विचारधारा से राज्य के लोग त्रस्त हो चुके हैं। चुनाव में जनता इन्हें जवाब देगी। मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, मिल्टन पार्थ, चुन्ना सिंह समेत कई भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी