संविधान निर्माता व वीर सेनानियों को किया नमन

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता आजादी के वीर सेनानियों को नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:01 PM (IST)
संविधान निर्माता व वीर सेनानियों को किया नमन
संविधान निर्माता व वीर सेनानियों को किया नमन

जागरण टीम, कतरास: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता आजादी के वीर सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। संवैधानिक अधिकार जागृति मंच की तरफ से कतरास शहर के गुहीबांध बस पड़ाव में स्थापित बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित किया। राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति की गयी तथा वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी प्रकाश डाला। थाना चौक के समीप स्वामी विवेकानंद, कतरास बाजार में शहीद भगत सिंह व सिनेमा रोड स्थित शहीद अस्फाक उल्ला खां की प्रतिमा पर पर लोगों ने माल्यार्पण किया। उमेश ऋषि, नरेश दास, राजेश राम, जनार्दन ठाकुर, विनय पासवान, राजेश कुमार स्वर्णकार, सुदेश दास, राहुल कुमार, सत्यनारायण पंडित, निरूपमा देवी, सूरज कुमार पासवान, रिकू कुमार, राधा कुमारी किस्कू, दीपक रजवार, शेर मोहम्मद अंसारी, सूरज रजवार, कन्हाई रजवार मौजूद थे।

सिजुआ: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कालेज में संविधान दिवस मनाया गया। उदघाटन डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। प्राचार्य डा. अरुण कुमार महतो ने संविधान उद्देशिका पट का विमोचन किया। बच्चों ने भारतीय संविधान पर भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना शपथ ली। प्राचार्य ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान हमें अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करता है। प्रो. बीरबल महतो, प्रो. नागेंद्र महतो, प्रो. मोक्तिउद्दीन, प्रो. रमेश प्रसाद, एस नारायण, समीर कुमार महतो, अविनाश कुमार, कल्पना कुमारी, राखोहारी महतो आदि थे।

बाघमारा, ब्लाक दो क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम चित्तरंजन कुमार ने क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों को देश के संविधान की रक्षा व अनुपालन करने सामूहिक शपथ दिलवाया। एजीएम एस बी कुमार, पीएम रत्नाकर मल्लिक, एरिया मैनेजर एक्सावेशन पीएन शर्मा, एस चौहान, विवेक पाठक, आलोक कुमार, एम के झा थे।

chat bot
आपका साथी