टुंडी में सैलून कर्मी को 40 बार चाकू से गोद कर मार डाला, गिरिडीह से काम कर लौट रहा था घर Dhanbad News

बगजोरी गांव निवासी प्रमोद ठाकुर गिरिडीह के चतरो से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम में पुल के पास अचानक तीन-चार हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:44 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:44 AM (IST)
टुंडी में सैलून कर्मी को 40 बार चाकू से गोद कर मार डाला, गिरिडीह से काम कर लौट रहा था घर Dhanbad News
चाकू से गोद-गोद कर हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई ( प्रतीकात्मक फोटो)।

टुंडी, जेएनएन। टुंडी थाना क्षेत्र के बगजोरी के पास रविवार शाम गिरिडीह से काम कर लौट रहे सैलून कर्मी प्रमोद ठाकुर को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। हमला के दौरान युवक के हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे, पर तब तक हमलावर भाग गए। तब गंभीर रूप से घायल प्रमोद को ग्रामीणों ने टुंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत देख उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया। इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद ही प्रमोद की वहां मौत हो गई।

बगजोरी गांव निवासी प्रमोद ठाकुर गिरिडीह के चतरो से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम में पुल के पास अचानक तीन-चार हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बताते हैं कि उसके शरीर पर चाकू के करीब 40 बार वार किया गया। युवक ने शोर मचाना शुरू किया तो हमलावर भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के फौरन बाद जख्मी युवक ने बताया कि अंधेरे के कारण वह किसी भी हमलावर को पहचान नहीं पाया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि प्रमोद की किससे दुश्मनी थी तो उसपर चाकू से करीब 40 बार वार किया गया।

chat bot
आपका साथी