Dhanbad: मांगों की पूर्ति के लिए सहिया संघ ने झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह से की मुलाकात

अपने विभिन्न मांगों को लेकर सहिया संघ ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सिंह मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समय पर उनका मानदेय नहीं मिल पाता। काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कोरोना संक्रमण काल में सहियों ने घर-घर जाकर सर्वे किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:31 PM (IST)
Dhanbad: मांगों की पूर्ति के लिए सहिया संघ ने झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह से की मुलाकात
साहिया संघ झरिया विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहिया संघ ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समय पर उनका मानदेय नहीं मिल पाता है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोरोना संक्रमण काल में सहिया साथियों ने घर घर जाकर सर्वे किया था। इसके बावजूद सरकार अथवा विभाग की ओर से मई माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावे हर जगह दो तो कहीं 5 महीने का भुगतान बाकी है ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विधायक ने दिया मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन

प्रतिनिधि की बात सुनने के बाद विधायक पूर्णिमा ने मामले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी जायज मांगे हैं। इसके लिए सरकार भी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से मामले को सिविल सर्जन से बातचीत करके पूरा करने की कोशिश करूंगी। इसके साथ ही सरकार को भी इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। 

जाने क्या क्या है मांगे

-बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए

-सभी प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए

-नौकरी में सभी को स्थाईकरण किया जाए

- कोरोना से जिन सहिया की मौत हुई है, उनके स्वजनों को को नौकरी दिया जाए

- किसी भी सहिया को नौकरी से नहीं हटाया जाए

- सहिया को भी स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा दिया जाए

- पीएफ आदि का लाभ दिया जाए

chat bot
आपका साथी