Sohail Hussain Murder Case: साहिबगंज पुलिस ने झोला छाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कुएं से हथियार बरामद

सोहेल की हत्या के बाद दो हथियार ग्रामीण चिकित्सक राजेश कुमार साह के घर के पीछे कुएं में फेंक दिया गया था। कुआं में काफी पानी होने की वजह से पुलिस ने रस्सी और चुंबक के सहारे हथियार की खोजना शुरू किया। एक हथियार को बरामद कर लिया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:44 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:44 AM (IST)
Sohail Hussain Murder Case: साहिबगंज पुलिस ने झोला छाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कुएं से हथियार बरामद
कुएं से हथियार निकालती पुलिस और जमा ग्रामीण ( फोटो जागरण)।

कोटालपोखर (साहिबगंज), जेएनएन। इस्लामपुर निवासी सोहेल हुसैन की हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने ग्रामीण चिकित्सक राजेश कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है। हुसैन की हत्या राजेश कुमार साह के दवाखाने में गोली मारकर की गई थी। पुलिस को इस मामले में कुछ और लोगों की तलाश है। साहिबंगज पुलिस पूरे मामले से जल्द ही पर्दा उठा सकती है।

कुख्यात अपराधी बरहड़वा के इस्लामपुर गांव निवासी सोहेल हुसैन को गोली मारकर हत्या करने के बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने निजी क्लिनिक चलाने वाले राजेश कुमार साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस क्रम में चिकित्सक ने यह जानकारी दी कि उसके घर पर दो अवैध हथियार हैं। सोमवार को एसडीपीओ पीके मिश्रा के नेतृत्व में रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, कोटालपोखर थाना प्रभारी शिवकुमार ङ्क्षसह ने पुलिस बल के साथ धर्मपुर गांव स्थित राजेश कुमार साह के घर की तलाशी ली। घर पर हथियार नहीं मिले तो राजेश कुमार साह की पत्नी से पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि दो हथियार घर के पीछे कुएं में फेंक दिया गया है। कुआं में काफी पानी होने की वजह से पुलिस ने रस्सी वह चुंबक के सहारे हथियार की खोजना शुरू किया। काफी मशक्कत के वाद चुंबक के सहारे एक हथियार को बरामद कर लिया गया लेकिन दूसरा नहीं मिला। उसकी खोज की जा रही है।

बताया जाता है कि उस हथियार की खोज के लिए कुएं का पानी सुखाना होगा। इसके बाद कुआं में खोजबीन की जाएगी। राजेश साह के अलावा पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ पीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा का लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी