साहिबगंज के मछली बिक्रेता की मुंबई में Lynching, हजार रुपये चंदा नहीं देने पर पीटकर मार डाला

झारखंड के साहिबगंज के उधवा स्थित उत्तरी बेगमगंज पंचायत के शेखू टोला गांव के असीउद्दीन शेख की महाराष्ट्र के मुंबई में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। असीउद्दीन एक माह पूर्व ही कमाने के लिए मुंबई गया था। वह वहां मछली बेचने का काम करता था।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:14 AM (IST)
साहिबगंज के मछली बिक्रेता की मुंबई में Lynching, हजार रुपये चंदा नहीं देने पर पीटकर मार डाला
मछली बिक्रेता को पीटकर मार डाला ( सांकेतिक फोटो)।

जासं, उधवा (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज के उधवा स्थित उत्तरी बेगमगंज पंचायत के शेखू टोला गांव के असीउद्दीन शेख की महाराष्ट्र के मुंबई में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। असीउद्दीन एक माह पूर्व ही कमाने के लिए मुंबई गया था। वह वहां मछली बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह शुक्रवार को बांद्रा स्थित एक मस्जिद के पास शाम चार बजे मछली बेच रहा था। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने उससे चंदा स्वरूप एक हजार रुपये की मांग की, जबकि उसने 350 रुपये दिए। इसके बाद चंदा मांगने वाले उससे उलझ गए। अपशब्द का प्रयोग करते हुए जमकर पिटाई की। इससे उसकी माैत हो गई।

माैत के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने शव को भेजा झारखंड

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव एंबुलेंस से उसके पैतृक आवास भेज दिया। हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी की या नहीं, स्पष्ट नहीं हो पाया गया। बताया जाता है कि शेख को मारने वाले मस्जिद के आसपास के ही रहने वाले लोग थे। रविवार की सुबह शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

साहिबगंज के तीनपहाड़ पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के तेतुलिया स्थित हाथीगढ़ से अवैध आग्नेयशस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थानाप्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने तेतुलिया के हाथीगढ़ निवासी गौतम मुखर्जी के घर छापामारी की गई। इस क्रम में पुलिस को एक अवैध देशी बंदूक (मस्कट) उसके घर से बरामद किया गया। उस बंदूक के कागजात मांगने पर नहीं दिखाया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त बंदूक उसे जयराम पंडित से प्राप्त हुआ है, जो आपराधिक चरित्र के थे। उसकी मृत्यु हो चुकी है। गिरफ्तार गौतम मुखर्जी को स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि थानाप्रभारी अनुपम प्रकाश को इस सफलता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी