Sahibganj DC ने धनकटनी में आजमाया हाथ, बोले-किसान का बेटा हूं, किसानों को धान अधिप्राप्ति के लिए प्रेरित किया

Sahibganj DC harvested paddy साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में धान की खेती का जायजा लिया। इस दाैरान यादव ने खेत में धान की कटाई की। यह अंदाज देख धान काट रहीं महिला मजदूरों की टोली दंग रह गईं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:14 AM (IST)
Sahibganj DC ने धनकटनी में आजमाया हाथ, बोले-किसान का बेटा हूं, किसानों को धान अधिप्राप्ति के लिए प्रेरित किया
बरहेट के खेत में धान काटते साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव को मंगलवार को एक नया ही रूप देखने को मिला। यह रूप था-किसान का। उन्होंने बरहेट में धान की कटाई की। यह देख पहले से धान काट रहीं महिला मजदूर दंग रह गई। यादव ने करीब एक बोझा धान की कटाई कर दी। इसके बाद मुस्कुराते हुए महिला मजदूरों और किसानों से कहा-किसान का बेटा हूं। खेती समझ में आती है। इसके बाद किसानों की बातें सुनी। फिर धान अधिप्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कहा-लैम्पस के माध्यम से धान बेचें। उचित मूल्य दिया जाएगा।

एसडीओ ने भी की धान कटाई, बीडीओ ने खींचा फोटा

बोरियो एवं बरहेट प्रखंड के पूजा पंडालों का निरीक्षण के लिए जाते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने बरहेट प्रखण्ड में धान उत्पादन का जायजा लेते हुए स्वयं धान की कटाई की। इस दौरान उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज हेमंत सती ने कटाई कार्य का जायजा लिया और महिलाओं के साथ कटाई भी की। मौके पर उन्होंने कटनी कर रहीं महिला किसान से बातचीत की एवं कहां की धान को लैम्प्स में दें, जिला प्रशासन द्वारा धान अधिप्राप्ति कर उनके फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा।

इस साल धान की अच्छी फसल

उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष जिले में धान की अच्छी फसल हुई है तथा अब कटाई का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि यह ज़िले के लिए गौरव की बात है कि किसानों ने परिश्रम कर इस वर्ष अच्छी धान की फसल उगाई है। जिला प्रशासन द्वारा धान अधिप्राप्ति से लेकर बीज उपलब्ध कराए जाने तक एवं केसीसी ऋण का लाभ देने तक किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा एवं किसानों के हित के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए भी जिला प्रशासन तत्परता से कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन एवं ज़िले वासियों की ओर से किसानों का आभार भी प्रकट किया। माैके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहेट सोमनाथ बनर्जी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी