Dhanbad Journalist: पत्रकार पर हुए हमले की गंभीरता से करें जांच, सुरक्षा के लिए बने कानून

पत्रकारों पर हमला बंद करो। इसी नारे के साथ शनिवार को गांधी सेवा सदन धनबाद में धनबाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने हाथ पर तख्ती लिए हुए धरना दिया गया। बताया गया कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमला हो रहेे है। विरोध में सरकार को गंभीरता से देखना चाहिए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:56 PM (IST)
Dhanbad Journalist: पत्रकार पर हुए हमले की गंभीरता से करें जांच,  सुरक्षा के लिए बने कानून
राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमला हो रहेे है। इसके विरोध में सरकार को गंभीरता से देखना चाहिए। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः पत्रकारों पर हमला बंद करो। इसी नारे के साथ शनिवार को गांधी सेवा सदन धनबाद में धनबाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने हाथ पर तख्ती लिए हुए धरना दिया गया। बताया गया कि राज्य में लगातार पत्रकारों पर हमला हो रहेे है। इसके विरोध में सरकार को गंभीरता से देखना चाहिए। बीते दिनों रांची में पत्रकार पर हमला, उसके बाद धनबाद में दैनिक अखबार के संपादक गणेश मिश्रा के साथ ओटो से हुए दुर्घटना। यह हादसा या किसी केे साजिश के तहत किया गया। इसकी जांच के लिए धनबाद प्रेस क्लब ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग की है। धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि पत्रकार का जीवन हमेशा कठिनाइयों से भरा रहता है। वे लोग अपनी जान की परवाह ना करते हुए जनता तक सच लाते हैं। 

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए गणेश मिश्रा के जांच के लिए अभी तक पुलिस अधिकारी को एक भी सुराग नहीं मिला, ना ही सीसीटीवी फुटेज मिली है। इस पर पुलिस प्रशासन को गंभीरता से जांच करें और जो सच है उसे जल्द से जल्द सामने लाए। सरकार से मांग करती है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए। तथा उसको जल्द से जल्द लागू करें। क्योंकि पत्रकार हमेशा हाय रिक्स में कार्य करते हैं। अन्यथा जल्द ही प्रशासन की रवैया को देखकर

अगली बैठक प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के साथ कर आगे क्या करना है इसका निर्णय लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी