Safal India Hunar Contest: आपमें है हुनर तो इस मंच पर आपका है स्वागत, बाल दिवस पर होगा फाइनल

Safal India Contest छठ पूजा के बाद प्रतियोगिता संपन्न हो जाएगी। इसका फाइनल 14 नवंबर को होगा। इसमें कई चर्चित हस्तियां बतौर निर्णायक उपस्थित रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता होती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 11:52 AM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 11:52 AM (IST)
Safal India Hunar Contest: आपमें है हुनर तो इस मंच पर आपका है स्वागत, बाल दिवस पर होगा फाइनल
हुनर प्रतियोगिता की जानकारी देते सफल इंडिया के पदाधिकारी ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आपके अंदर हुनर है तो इस मंच पर स्वागत है। सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था सफल इंडिया कांड्रा सिंदरी परिसर में संस्था हुनर प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंम मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष किरण गोयल ने फीता काटकर किया। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर तक होगी। इसमें कुछ प्रतियोगिताएं मसलन कबड्डी, चेस, कैरम और बैडमिंटन का आयोजन हो चुका है। कुछ प्रतियोगिता अभी बाकी है। माडलिंग, नृत्य, फैशन वाक आदि की प्रतियोगिता अभी शेष है। अभी तक की प्रतियोगिता में 60 से प्रतिभागी अपना हुनर दिखा चुके हैं। इसी तैयारी जोर-शाेर से की जा रही है।

छठ पूजा के बाद प्रतियोगिता संपन्न हो जाएगी। इसका फाइनल 14 नवंबर को होगा। इसमें कई चर्चित हस्तियां बतौर निर्णायक उपस्थित रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता होती है। इसमें कई प्रतिभाएं सामने आती हैं। संस्था का प्रयास एक बेहतर मंच प्रदान करना है। यहां से निकलने के बाद ये प्रतिभाएं झारखंड समेत देश स्तर पर परचम लहराएंगी। कोशिश यही है कि हर प्रतिभागी को उसकी प्रतिभा के अनुरूप मंच मिले। इसमें प्रतिभागियों के अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभिभावक पूरे कार्यक्रम के समय बैठकर कार्यक्रम देखते हैं।

प्रतियोगिता में संस्था के सभी सदस्यों का योगदान मिल रहा है। इसमें विशेष तौर पर संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव प्रदीप कुमार महतो, सहसचिव राहुल कुमार, राजू मंडल, राकेश विश्वकर्मा, सागर सिंह, गुरमीत सिंह, संजय घोष, धनंजय मल्लिक, धनंजय बाउरी, संटू कुमार, अजय केशरी, आकाश महतो विशाल, बंटी, चंदन, अंजली कुमारी, रितु चौरसिया, अंजली कुमारी, रानी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, संध्या कुमारी, गुड़िया कुमारी, काजल कुमारी, नेहा पासवान, तन्नू कुमारी, रूपा कुमारी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी