हम धनबाद के कांग्रेसी हैं, नहीं सुधरेंगे... झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने चेहरा चमकाने के लिए बरपा हंगामा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर शनिवार को धनबाद में पहली बार पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी थे। बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हाल में स्वागत समारोह के दाैरान जमकर हंगामा हुआ।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:45 AM (IST)
हम धनबाद के कांग्रेसी हैं, नहीं सुधरेंगे... झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने चेहरा चमकाने के लिए बरपा हंगामा
हंगामा कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को खड़े होकर समझाते झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के कांग्रेसियों की एक खासियत है। चुनावी राजनीति में भले ही कोई उम्दा प्रदर्शन न कर पाते हों, लेकिन बाहर से कोई बड़ा नेता आ जाए तो इनका जोश देखते ही बनता है। अपना चेहरा चमकाने और दिखाने की होड़ में मदहोश हो जात हैं। इसके बाद शुरू होता है-हंगामा-ए-शो। इस शो को देखने वाले देखते रह जाते हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार को यहां पहुंचे तो उनके सामने ही कांग्रेसी अनियंत्रित हो गए। उन्होंने खड़े होकर अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। लेकिन कांग्रेसी कहां सुनने-समझने वाले थे। बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हाल में स्वागत समारोह में शुरू से अंत तक हो-हल्ला होता रहा।

अध्यक्ष बनने के बाद ठाकुर पहली बार पहुंचे धनबाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजेश ठाकुर शनिवार को पहली बार धनबाद पहुंचे थे। उनके साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी थे। बेकारबांध के ब्‍लेसिंग हॉल में सम्‍मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह के दाैरान कांग्रेसियों ने मंच पर चढ़ने के लिए हंगामा किया। कांग्रेस नेता मनोज सिंह के मंच पर चढ़ते ही हंगामा शुरू हो गया।

चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धनबाद पहुंचे राजेश ठाकुर का बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हाल में जोरदार स्वागत हुआ। फूल मालाओं, चांदी के मुकुट, तलवार, गुलदस्ते से अभिनंदन हुआ। यह पहला मौका था, जब कांग्रेसी थोड़े अनुशासन में दिखे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान सह अभिनंदन समारोह का मंच संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी का स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम से लगभग दो घंटे विलंब से पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज ङ्क्षसह, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का 51 किलो की माला एवं शाल देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी। आज हम बांग्लादेश मुक्ति संस्मरण दिवस भी मना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अनुशासन पर जोर दिया। संगठन को आगे ले जाने में यही काम आएगा। उन्होंने कहा इंदिरा गांधी को गूंगी गुडिय़ा कहा जाता था। इंदिरा गांधी के साहसिक कार्यों एवं निर्णय ने पाकिस्तान को विभाजित कर बांग्लादेश को अलग देश का निर्माण कर दक्षिण एशिया के भूगोल को ही बदल डाला था। देश में आज लोगों को जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले एवं लोगों को दिग्भ्रमित करने वालों से सचेत रहने की जरूरत है। राज्य में झारखंड सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

2024 में धनबाद से बनेगा पार्टी का सांसद

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि नौजवानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि 2024 के चुनाव की तैयारी है। 2024 में होने वाले धनबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार सांसद बनेगा, यह तय है। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अतीत में क्या किया यह सबको पता है। हम वर्तमान में क्या कर रहे हैं यह भी जानना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री की बदौलत कोविड में बेहतर काम हुआ। हर सदर अस्पताल में एक आक्सीजन प्लांट लग रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम देश की संप्रुभता और एकता के सरंक्षक हैं। देश की आजादी में आरएसएस का रत्ती भर योगदान नहीं है। आज यही लोग राष्ट्रभक्त बने हुए हैं जो सही मायने में राष्ट्रभक्त हैं, उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सीने पर गोली मारने वाले लोगों का महिमामंडन किया जा रहा है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख में कहा कि देश में आज हम बांग्लादेश मुक्ति संस्मरण दिवस मना रहे हैं। युवा पीढ़ी को इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है जब आज से 50 वर्ष पूर्व बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम 1971 में हुआ था।

chat bot
आपका साथी