पाथरबंगला में इंदिरा आवास भवन की छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग

संस झरिया पाथरबंगला दलित टोला में सोमवार को तीन दशक पूर्व बने यशोदा देवी के इंदिरा आवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:55 PM (IST)
पाथरबंगला में इंदिरा आवास भवन की छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग
पाथरबंगला में इंदिरा आवास भवन की छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग

संस, झरिया : पाथरबंगला दलित टोला में सोमवार को तीन दशक पूर्व बने यशोदा देवी के इंदिरा आवास के एक घर की जर्जर छत टूट कर गिर गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य आवास के बाहर थे। बच्चे भी खेल रहे थे। यशोदा ने कहा कि खाना बनाने के लिए कमरे में जा ही रही थी। उसी समय भरभराकर छत गिर गई। हजारों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। टोला के निवासी प्यारेलाल चंद्रवंशी ने बताया कि इंदिरा आवास तीन दशक पूर्व बनाया गया था। यहां 45 इंदिरा आवास बनाए गए थे। पहले इन आवासों में काफी लोग रहते थे। कई कमरे के टूट जाने से लोगों ने इसे छोड़ दिया है। सभी आवास जर्जर हो गए हैं। इसकी मरम्मत के लिए प्रशासन ने कभी पहल नहीं की। पूर्व में भी कई आवासों की छत गिरी है। जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हुए। आंदोलन के माध्यम से भी जिला प्रशासन को जगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यहां के कुछ आवास में अभी भी लोग रह रहे हैं। प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी