Mr. and Miss Supermodel India 2020: धनबाद के रोहित को मिला दूसरा स्थान, मॉडलिंग में ही बनाना चाहते हैं अपना करियर

Mr. and Miss Supermodel India 2020 तोपचांची के रथटांड निवासी रोहित चौबे ने मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल इंडिया 2020 में दूसरा स्थाना प्राप्त किया है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में उसने यह उपलब्धि हासिल की। रोहित वर्ष 2018 से ही मॉडलिंग कर रहे हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:45 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:50 AM (IST)
Mr. and Miss Supermodel India 2020: धनबाद के रोहित को मिला दूसरा स्थान, मॉडलिंग में ही बनाना चाहते हैं अपना करियर
धनबाद के रोहित (बीच मे) ने मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल इंडिया 2020 में प्राप्त किया दूसरा स्थाना।

धनबाद, जेएनएन। जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रथटांड के रहने वाले रोहित चौबे (Rohit Chaubey) ने मिस्टर एंड मिस सुपर मॉडल इंडिया 2020 (Mr. and Miss Supermodel India) में दूसरा स्थाना प्राप्त किया है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की। रोहित कतरास कॉलेज, कतरास में 12वीं का छात्र है और वर्ष 2018 से मॉडलिंग कर रहे हैं।

इस संबंध में रोहित ने बताया कि मॉडलिंग में ही वे अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई अवार्ड जीते हैं। वर्ष 2019 में उन्हें मिस्टर धनबाद, मिस्टर जमशेदपुर और मिस्टर झारखंड का खिताब मिल चुका है। जयपुर में एएसवी प्रोड्क्शन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में एमटीवी शाे के विजेता नीतिन अहूजा, बालीवुड एक्टर सह फिटनेस माॅडल युक्तिव शर्मा, एफबीबी फेमिना मिस इंडिया क्रिस्टिना बिजू समेत अन्य उपस्थित थे। रोहित ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात थी। वे इस मंच पर द्वितीय स्थान प्राप्त किए। उनकी कोशिश रहेगी कि आने वाले दिनों में वे इस प्रतियोगिता के विजेता बने।

रोहित के पिता किशोर चौबे व्यवसायी हैं और मां अंजू चौबे गृहणी। रोहित अपनी पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग के क्षेत्र में ही अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उनका मानना है कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मॉडलिंग को लेकर सभी युवाओं में एक अलग सा उत्साह है, लेकिन बिना किसी प्रशिक्षण के कोई काम नहीं किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी