खेसमी गांव में गृहस्वामी को बंधक बनाकर भीषण डकैती, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम Dhanbad News

गृहस्वामी की पत्नी सुचित्रा देवी ने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी को बंधक बनाकर अपराधियों ने आलमारी और बक्सा खुलवाया। सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 8 लाख की संपत्ति लूट ली। इसके बाद भाग निकले। अपराधियों की संख्या 10-12 थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:13 AM (IST)
खेसमी गांव में गृहस्वामी को बंधक बनाकर भीषण डकैती, नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम Dhanbad News
डकैती के बाद घर में बिखरा सामान और गृहस्वामी की पत्नी सुचित्रा देवी ( फोटो जागरण)।

तोपचांची/ गोमो बाजार, जेएनएन। तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसमी गांव स्थित पीएनएम कॉलेज के पीछे रहने वाले अजित मंडल के घर में रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। घरवालों को बंधक बनाकर पूरे घर की तलाशी ली। नकदी, जेवरात और कीमती सामान समेत करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति लेकर निकल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची थाने की पुलिस पहुंची। छानबीन शुरू की। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

10 से 12 की संख्या में थे अपराधी

हथियारबन्द डकैतो ने घर मे घुस कर गृह स्वामी को बंधक बनाकर करीब 3 लाख की संपत्ति लेकर आराम से निकल गए। भुगतभोगी की पत्नी सुचित्रा देवी ने बताया कि करीब 2 बजे वह अपने कमरे से शौच के लिए निकली। देखा कि दरवाजा तोड़ कर 10 से 12 की संख्या में अपराधी घर में प्रवेश कर चुके हैं। मुझपर नजर पड़ते ही अपराधियों ने मुझे और मेरे पति को बांध दिया। अपराधी नकाब पहने हुए थे और सभी के पास रिवाल्वर, चाकू और डंडा था। अपराधी बंगाली और हिंदी भाषा में बात कर रहे थे।

दो घंटे तक घर में मचाया उधम

डकैती के दाैरान करीब दो घंटे तक अपराधियों ने अजित मंडल के घर को खंगाला। गृहस्वामी की पत्नी ने बताया कि हम दोनों को बंधक बनाकर अपराधियों ने आलमारी और बक्सा खुलवाया। उसके अंदर से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 3 लाख की संपत्ति निकाल ली। इस दौरान अपराधी मेरे पति को लगातार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। लगातार गृहस्वामी को मारने की धमकी दे रहे थे। 

घर में सिर्फ पति-पत्नी थे माैजूद

घटना के समय घर में सिर्फ गृहस्वामी अजित मंडल और उनकी पत्नी माैजूद थे। पुत्र रांची में रहता है। इसकी जानकारी अपराधियों को रही होगी। अजित मंडल मोबाइल टावर लगवाने का काम करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची थाना प्रभारी सुरेश मुंडा पहुंचे। मामले की जांच की। गृहस्वामी की पत्नी ने तोपचांची थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी