गिरिडीह-टुंडी रोड पर मंडल होटल में भीषण डकैती, डकैत मिनी ट्रक पर लोड कर ले गए नकदी व माल Dhanbad News

डकैत मंडल होटल का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। मालिक कृष्णा मंडल को कब्जे में लिया। फिर होटल से सटे घर में प्रवेश कर 30 हजार नकद जेवरात होटल में रखा राशन के साथ साथ दो गैस सिलेंडर चूल्हा सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान ले गए।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 04:42 PM (IST)
गिरिडीह-टुंडी रोड पर मंडल होटल में भीषण डकैती, डकैत मिनी ट्रक पर लोड कर ले गए नकदी व माल Dhanbad News
डैकती के बाद मंडल होटल के मालिक के घर के अंदर अलमारी में बिखरा सामान।

टुंडी, जेएनएन। गिरीडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर जियाजोरी के पास मंडल होटल के मालिक कृष्णा मंडल के होटल और घर में सोमवार की रात भीषण डकैती हुई। डैकत माल वाहक वाहन पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद उसी वाहन पर डकैती का माल लोड कर भाग निकले। गृहस्वामी ने तड़के करीब तीन बजे टुंडी थाना को सूचना दी। इसके चार घंटे के बाद करीब 7 बजे सुबह पुलिस पुहंची। अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

मालवाहक वाहन पर सवार होकर पहुंचे थे एक दर्जन डकैत

डकैत मंडल होटल का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद होटल मालिक कृष्णा मंडल को कब्जे में लेकर बांध दिया। फिर होटल से सटे घर में प्रवेश कर 30 हजार नकद, जेवरात , होटल में रखा राशन के साथ साथ दो गैस सिलेंडर, चूल्हा सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान उठा कर ले गए। डकैतों की संख्या करीब एक दर्जन थी। रात करीब एक बजे डैकत पहुंंचे। होटल का शटर तोड़ना शुरू किया। मालिक कृष्णा मंडल आवाज सुनकर पीछे के रास्ते से बाहर निकल देखना चाहा। जैसे ही वह बाहर निकले अपराधियों ने कब्जे में लेकर उसके मुंह में कपड़ा डालकर घर के अंदर ले गए। अपराधियों ने उसे बांधकर उसकी पत्नी की कनपटी पर पिस्टल सटा कर उसे भी कब्जे में लिया। फिर अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर अलमारी को तोड़कर उसमें तेजस्वनी ग्रुप के प्रशिक्षण का रखा नगद 30 हजार, एक मंगलसूत्र, एक सेट कान की बाली, होटल में रखा 10 हजार का राशन, दो गैस सिलिंडर और चूल्हा उठा कर ले गए।

घटना के बाद दहशत में मंडल परिवार

कृष्णा मंडल का घर होटल से सटा हुआ है।  उसकी पत्नी बेबी देवी तेजस्वनी ग्रुप में काम करती हैं। अपराधियों ने जाते-जाते चेताया कि हल्ला किया तो जान से मार देंगे। डकैतों करीब 2 घंटे से अधिक समय तक आराम से घटना को अंजाम दिया। अपराधियों के जाने बाद उसकी पत्नी ने उसे खोला और करीब चार बजे पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

chat bot
आपका साथी