धनबाद में गुजरात के हार्डकोक व्यवसायी के घर डाका, केयरटेकर व दाई को बंधक बना सारा माल ले गए डकैत

धनबाद नगर थाना के पीछे स्थित मनोरन नगर में हार्डकोक व्यवसायी विजय खन्ना के आवास में डकैती हुई है। घटना के समय खन्ना गुजरात में थे। डकैतों ने घर के केयरटेकर और दाई को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:19 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:57 AM (IST)
धनबाद में गुजरात के हार्डकोक व्यवसायी के घर डाका, केयरटेकर व दाई को बंधक बना सारा माल ले गए डकैत
घटना को अंजाम देने के लिए डकैतों ने केयरटेकर और दाई को बांध दिया ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। शहर के बीच स्थित धनबाद थाना से थोड़ी ही दूर मनोरन नगर में डकैती की भीषण घटना घटी है। डकैतों ने हार्डकोक व्यवसायी विजय खन्ना के घर खन्ना हाउस को निशाना बनाया। घटना के बाद खन्ना परिवार के साथ घर में नहीं थे। वे गुजरात के गांधीनगर गए थे। घर में केयरटेकर और दाई थे। दोनों को डकैतों ने बंधक बनाकर घर का सारा माल लेकर उड़ गए। खन्ना के मैनेजर राजीव अनेजा ने धनबाद  थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

रात के दो बजे 10 हथियारबंद डकैतों ने बोला धावा

धनबाद एसएसपी के आवास से थोड़ी ही दूर पर लुबी सर्कुलर रोड के मनोरम नगर में 18 और 19 जनवरी की रात 2 बजे हथियारबंद अपराधियों ने गुजरात के हार्डकोक व्यवसायी विजय खन्ना के आवास खन्ना हाउस में डाका डाला। खन्ना का गुजरात के गांधीधाम में कार्बन एच इंडस्ट्रियल लिमिटेड नामक कंपनी है। उनका धनबाद आना-जाना लगा रहता है। दो माह पहले खन्ना धनबाद से गुजरात गए थे। आवास की देखरेख के लिए चालक मंगल मंडल को केयरटेकर के रूप में रखा गया था। रात में करीब 10 की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद केयरटेकर और दाई के हाथ को बांध एक कमरे में बंद कर दिया। फिर घर के अंदर एक-एक अलमीरा को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया।

छत के रास्ते घर में घुसे डकैत

अपराधियों ने घर में प्रवेश करने के लिए छत की ग्रिल काट दी। इसके बाद अंदर घुस गए। केयरटेकर मंडल के अनुसार अपराधियों की संख्या करीब 10 थी। अपराधियों ने घर में प्रवेश करने के बाद मारपीट की। तीन लोगोंं के हाथों में देसी पिस्ताैल थी। मंडल और दाई को बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले।

मैनेजर ने धनबाद थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत

विजय खन्ना के मैनेजर ने राजीव अनेजा ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि यह नहीं बताया है कि डकैत क्या-क्या ले गए?  मैनेजर शिकायत में लिखा है-खन्ना धनबाद से बाहर हैं। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि डकैते क्या-क्या ले गए। डकैतों के जाने के बाद केयरटेकर और दाई ने किसी तरह एक-दूसरे का हाथ खोला। इसके बाद पड़ोस के दीपक भुवानियां को जानकारी दी। दीपक ने धनबाद थाना को मामले की सूचना दी। 

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की संख्या 8 से 10 थी। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

-संजीव कुमार तिवारी, धनबाद थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी