धनबाद में चोरों का आतंक, अब इंडियन ओवरसीज बैंक को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

मंगलवार की रात चोरों ने सरायढेला चुना गोदाम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की खिड़की का राड काटकर घुसे और पूरे बैंक को खंगाल डाला। हालांकि बैंक से कोई संपत्ति चोरी नहीं हुई है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:04 PM (IST)
धनबाद में चोरों का आतंक, अब इंडियन ओवरसीज बैंक को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News
धनबाद में चोरों का आतंक, अब इंडियन ओवरसीज बैंक को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। शहर में चोरों का आतंक काम नहीं हुआ है। बीते दिनों सरायढेला में आईजी आवास में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर अब बैंकों को भी निशाना बनाने लगे। मंगलवार की रात चोरों ने सरायढेला चुना गोदाम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की खिड़की का राड काटकर घुसे और पूरे बैंक को खंगाल डाला। हालांकि, चोर बैंक से कुछ नहीं ले जा सके। यहां तक कि चोरों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

मोबाइल का टॉर्च जलाकर एक शातिर को रात 1:15 बजे के करीब बैंक में घूमते हुए सीसीटीवी फुटेज में आया है, परंतु अंधेरा रहने के कारण फुटेज स्पष्ट नहीं है। महत्वपूर्ण बात है कि जिस खिड़की का रड निकालकर चोर के घुसने की बात कही जा रही है। वह खिड़की 1 फीट 1 इंच का है। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि खिड़की से कोई बच्चा ही बैंक में घुस पाया होगा। फिर भी पुलिस छानबीन कर रही है। रात 1:00 बजे के बाद उस इलाके का मोबाइल कॉल डंप निकाला जा रहा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर आलोक वर्मा से भी जानकारी ली है। बैंक से कोई संपत्ति चोरी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी