Jharkhand Assembly Election 2019: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संभाला निरसा का मोर्चा, कर रहे रोडशो

निरसा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण में 16 दिसंबर को मतदान है। 14 को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:51 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संभाला निरसा का मोर्चा, कर रहे रोडशो
Jharkhand Assembly Election 2019: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संभाला निरसा का मोर्चा, कर रहे रोडशो

निरसा, जेएनएन। निरसा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। इस क्षेत्र में अब तक भाजपा को कभी चुनावी सफलता नहीं मिली है। यहां से अपर्णा सेनगुप्ता को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। 16 दिसंबर को मतदान है।

निरसा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण में 16 दिसंबर को मतदान है। 14 को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार में जोर लगाया। वे हेलीकॉप्टर से मैथन के गोगना घाट पर उतरे। इसके बाद खुली जीप पर सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। रोड शो में उनके साथ जीप पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह और भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता भी सवार हैं। मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए कुमारधुबी, चिरकुंडा, पतलाबाड़ी के रास्ते  केलियासोल पहुंचेंगे जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रोड शो में हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे जो बीजेपी एवं अपर्णा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी