धनबाद के आमटाल में जमीन विवाद के कारण चार साल से लटका है सड़क निर्माण

जमीन विवाद के कारण चार साल से आमटाल पंचायत के खाड़ा केंद्र से रानी रोड तक बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य बंद है। ग्रामीण काफी परेशान हैं। सड़क का निर्माण मुखिया संजय महतो के फंड से किया जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 05:22 PM (IST)
धनबाद के आमटाल में जमीन विवाद के कारण चार साल से लटका है सड़क निर्माण
सड़क का निर्माण मुखिया संजय महतो के फंड से किया जा रहा है। (जागरण)

 झरिया-तिसरा, जेएनएन : जमीन विवाद के कारण चार साल से आमटाल पंचायत के खाड़ा केंद्र से रानी रोड तक बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य बंद है। ग्रामीण काफी परेशान हैं। सड़क का निर्माण मुखिया संजय महतो के फंड से किया जा रहा है। मेटल और डस्ट का काम होने के बाद जमीन विवाद के कारण कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क पूरी तरीके से पथरीली हो गई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मोटरसाइकिल चलाने वाले लोग पथरीली सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विवेकानंद क्लब के कई सदस्यों ने पंचायत के मुखिया से अधूरी पड़ी पीसीसी सड़क को जल्द बनाने की मांग की। मुखिया गंभीर नहीं हुए। परेशान होकर क्लब के सदस्य रंजीत पाल ने धनबाद के उपायुक्त से मामले की शिकायत की। इसके बाद मुखिया भी सक्रिय होकर पहल की। सड़क के किनारे ढलाई के लिए सामान गिराया गया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पीसीसी सड़क की ढलाई अब तक नहीं हो पाई। विवेकानंद क्लब के सदस्यों ने दुबारा उपायुक्त से एक सप्ताह पूर्व शिकायत कर सड़क बनाने की मांग की। इस संबंध में आमटाल के मुखिया संजय महतो ने कहा कि जमीन का विवाद होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। जमीन मालिक न्यायालय तक मामला ले गया था। अब बातचीत से मामले को सुलझा लिया गया है। जल्द सड़क बनाने काम शुरु किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी