महंगाई के खिलाफ RJD का हल्‍लाबोल; केंद्र सरकार पर लगाया नफरत की खेती करने का आरोप Dhanbad Jharkhand News

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से महंगाई केे खिलाफ केंद्र सरकार केे विरुद्ध मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला राजद अध्यक्ष तारकेश्वर यादव नेे किया। एवंं संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुुरेश ने किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:18 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ RJD का हल्‍लाबोल; केंद्र सरकार पर लगाया नफरत की खेती करने का आरोप Dhanbad Jharkhand News
संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरेश ने किया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः  राष्ट्रीय जनता दल की ओर से महंगाई केे खिलाफ केंद्र सरकार केे विरुद्ध मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला राजद अध्यक्ष तारकेश्वर यादव नेे किया। एवंं संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरेश ने किया। तारकेश्वर यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल एवंं गैस के दाम बढ़नेे से कमरतोड़ महंगाई बढ़़ गई है। मध्यम एवंं गरीब तबके के लोग अत्यंत कठिनाई से जीवन यापन कर रहेे हैं। तथा किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। आने वाले समय में जनता विचार करें की केंद्र सरकार ने जिस तरह जनता से इसके वादा के विरुद्ध काम कर रही है। यहां तक कि कारपोरेट घरानों के लोगों को और अधिक फायदा दे रही है। उनके कहने पर ही केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व गैस की दरों में दिन प्रतिदिन वृद्धि कर रही है। जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल एवं गैस की दाम बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार से सिर्फ हिंदू मुसलमान में दंगा भड़काने एवं नफरत की खेती कर रही है। मौके पर धनश्याम चौधरी, बालेश्वर यादव सुखदेव यादव विक्रम यादव सुरेश यादव विनोद यादव राजू महतो संजय यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी