राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी ने धनबाद के लोगों को द‍िया करें योग रहे नीरोग का मंत्र Dhanbad News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजेंद्र पार्क के सदस्यों ने गोल्फ ग्राउंड के समक्ष योगा किया। कोरोना के कारण आज पूरे भारत में योगा दिवस पर लोगों ने अपने अपने घरों पर योगा कर योग दिवस मनाया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:01 PM (IST)
राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी ने धनबाद के लोगों को द‍िया करें योग रहे नीरोग का मंत्र   Dhanbad News
योगा दिवस पर लोगों ने अपने अपने घरों पर योगा कर योग दिवस मनाया। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजेंद्र पार्क के सदस्यों ने गोल्फ ग्राउंड के समक्ष योगा किया। कोरोना के कारण आज पूरे भारत में योगा दिवस पर लोगों ने अपने अपने घरों पर योगा कर योग दिवस मनाया।

राइजिंग चैरिटेबल के सदस्य एवं योग गुरु अभय कुमार ने सभी सदस्यों को योग कराकर इस महान पर्व को उत्सव के रूप मेें मनाया। बताया गया कि योग कर ही हम निरोग रह सकते हैं। योग हम अपने जीवन में निरंतर करने से बेहतर स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त कर सकता है। अगर हम अपने दिनचर्या का एक घंटा योग करें तो हम कई प्रकार की बीमारियों को अपने से दूर रख सकते हैं। इन दिनों कोरोना से लड़ने के लिए भी योगा बेहद मददगार साबित हो रहा है। कई लोगों ने योगा कर कोरोना को अपने से दूर किया। और इन दिनों पूर्व की तरह स्वस्थ शरीर के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। योग प्रशिक्षकों का मानना है कि स्कूलों में पढ़ाई लिखाई के साथ योग की शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ताकि बच्चों का स्वस्थ शरीर के साथ पढ़ाई में मानसिक संतुलन बना रहे। अंत में राइजिंग के सदस्य संजय कुमार, मनोरंजन सिंह, राजू मालाकार एवं तारक नाथ दास ने योग गुरु अभय कुमार (सेवा निर्वित डीएसपी) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर गौतम दत्ता, लाल बाबू साव, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, गुड्डू अग्रवाल, अरबिंद शाहाबादी, कल्याण चक्रवर्ती आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी