CBSE Bokaro Topper: ऋषिता व आदित्य ने बढ़ाया बोकारो का मान...यहां देख‍िए टॉपरों की पूरी ल‍िस्‍ट

बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। चिन्मय विद्यालय की ऋषिता अहाना व डीएवी पब्लिक स्कूल ढ़ोरी के आदित्य कुमार ने बोकारो का मान बढ़ाया। इन्होंने इस परीक्षा में 99.6 फीसद अंक हासिल कर संयुक्त रूप से बोकारो टापर बनने का गौरव हासिल किया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:06 PM (IST)
CBSE Bokaro Topper: ऋषिता व आदित्य ने बढ़ाया बोकारो का मान...यहां देख‍िए टॉपरों की पूरी ल‍िस्‍ट
चिन्मय विद्यालय की शिप्रा मिश्रा व डीएवी पब्लिक स्कूल ढ़ोरी के सौरभ कुमार पांडेय ने 99.4 लाया।

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। चिन्मय विद्यालय की ऋषिता अहाना व डीएवी पब्लिक स्कूल ढ़ोरी के आदित्य कुमार ने बोकारो का मान बढ़ाया। इन्होंने इस परीक्षा में 99.6 फीसद अंक हासिल कर संयुक्त रूप से बोकारो टापर बनने का गौरव हासिल किया। चिन्मय विद्यालय बोकारो की ऋषिता अहाना ने अंग्रेजी में 98, संस्कृत में 100, गणित में 100, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 100 एवं आइटी में 100 अंक हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल ढ़ोरी के आदित्य कुमार ने गणित में 100, विज्ञान में 100, संस्कृत में 99, अंग्रेजी में 99, सामाजिक विज्ञान में 98 व इन्फारमेशन टेक्नोलाजी में 100 अंक हासिल किया।

चिन्मय विद्यालय की शिप्रा मिश्रा व डीएवी पब्लिक स्कूल ढ़ोरी के सौरभ कुमार पांडेय ने 99.4, चिन्मय विद्यालय के सिद्धार्थ राज व पिट्स माडर्न स्कूल गोमिया की अन्वेषा कुमारी ने 99.2, पिट्स माडर्न स्कूल गोमिया की प्रार्थना कुमारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की अनामिका, प्रिंस कुमार, तनुश्री व चिन्मय विद्यालय के उज्ज्वल लाल ने 99 एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के अनुभव गुप्ता, क्षितिज तंबोली, संजीवनी कुमारी, सान्या कुमारी, दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल के आयुष कुमार सिंह ने 98.8 फीसद अंक हासिल किए।

इसके अलावा जीजीपीएस बोकारो, एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, जीजीपीएस चास, डीपीएस चास, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह, केंद्रीय विद्यालय संख्या एक, केंद्रीय विद्यालय संख्या तीन, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर तीन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर नौ, बोकारो पब्लिक स्कूल, एआरएस पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर चास, माउंट सियोन स्कूल, बीएसएल विद्यालय, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया।

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में 97.8 फीसद अंक हासिल कर उन्नति व नफीसा खातून ने संयुक्त रूप से विद्यालय टापर बनने का गौरव हासिल किया। प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि परीक्षा में 408 विद्यार्थी शामिल हुए। 34 विद्यार्थियों ने 95 व इससे अधिक एवं 99 विद्यार्थियों ने 90 व इससे अधिक फीसद अंक हासिल किए। सन्नी कुमार, प्रीतम कुमार, करिश्मा सिंघल व शम्स खान ने 97.6, अमन कुमार व सान्वी ने 97, अर्चना कुमारी ने 96.6, स्नेहा लाहिरी व अनन्या श्रीवास्तव ने 96.2, प्रभव कुमार व अनामिका कुमारी ने 96, रीतू कुमारी, कुमार आर्यन, जीवेश प्रकाश, अपूर्व, आयुष कुमार, अनुभव झा, मानसी कुमारी, पायल सोनी, आकांक्षा व आराधना कुमारी ने 95.8, रीतिका कुमारी, अदितेया नारायण, विवेक कुमार व शिवानी प्रिया ने 95.6, प्रिय घोषाल व रोहित कुमार ने 95.4, आदित्य कुमार ने 95.2, शुभांगी कुमारी, आदित्य नारायण, श्रेया राय 95 व हर्षित रंजन ने 95 फीसद अंक हासिल किए। जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रत‍िद‍िन आठ से नौ घंटे पढ़ती थी  श‍िप्रा

लक्ष्य साध कर कठिन परिश्रम से चिन्मय विद्यालय की शिप्रा मिश्रा की सफलता की राह आसान हुई। इसने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में 99.4 फीसद अंक हासिल कर बोकारो में दूसरा स्थान हासिल किया। शिप्रा ने अंग्रेजी में 98, संस्कृत में 100, गणित में 99, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 100 एवं आइटी में 100 अंक हासिल किया। इसके पिता राजीव कुमार मिश्रा रांची में एक बीमा कंपनी में कार्यरत हैं। माता मंजू मिश्रा गृहिणी हैं। वह चिकित्सक बनना चाहती है। अपने सपने को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। शिप्रा ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों ने पूरा सहयोग किया। माता-पिता ने खास ख्याल रखा। प्रत्येक दिन आठ से नौ घंटे पढ़ाई की। स्वअध्ययन से काफी लाभ मिला। चिन्मय मिशन की स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती, सचिव महेश त्रिपाठी व प्राचार्य अशोक कुमार झा ने शिप्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बोकारो के टाप 10

क्रम संख्या विद्यार्थी का नाम स्कूल का नाम प्रतिशत

1. ऋषिता अहाना चिन्मय विद्यालय बोकारो 99.6

1. आदित्य कुमार डीएवी स्कूल ढ़ोरी 99.6

2. शिप्रा मिश्रा चिन्मय विद्यालय बोकारो 99.4

2. सौरभ कुमार पांडेय डीएवी स्कूल ढ़ोरी 99.4

3. सिद्धार्थ राज चिन्मय विद्यालय बोकारो 99.2

3. अन्वेषा कुमारी पिट्स मार्डन स्कूल गोमिया 99.2

4. प्रार्थना कुमारी पिट्स मार्डन स्कूल गोमिया 99

4. अनामिका दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 99

4. प्रिंस कुमार दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 99

4. तनुश्री दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 99

4. उज्जवल लाल, चिन्मय विद्यालय बोकारो 99

5. अनुभव गुप्ता, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.8

5. क्षतिज तंबोली, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.8

5. संजीवनी कुमारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.8

5. सान्या कुमारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.8

5. आयुष कुमार सिंह, पेंटीकास्टल एंसेबली स्कूल : 98.8

6. अंकेश, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.6

6 श्रेयन घोष, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.6

6. सत्यत, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.6

6. संचिता कुमारी, आदर्श विद्या मंदिर चास 98.6

7. आसुतोष सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.4

7. आयुषि आनंद, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.4

7. खुशी भारती, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.4

7. मयंक सेंगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.4

7. तन्मय गौरव, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.4

7. सूजल कुमार, पेंटीकास्टल एंसेबली स्कूल  98.4

7. अरुणिमा, पेंटीकास्टल एंसेबली स्कूल  98.4

7. कृति कुमार, पेंटीकास्टल एंसेबली स्कूल  98.4

8. अदिति शिखा, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.2

8. कृष चंचल, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.2

8. सतफ मोहसीन जफर, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.2

8. सुहानी भारती, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो 98.2

8.श्रूति सुमन, चिन्मया विद्यालय, 98.2

8.स्नेहा गुप्ता एमजीएम स्कूल, 98.2

8. मुकूल रंजन, डीएवी सेक्टर चार, 98.2

9. मुस्कान शेख, होली क्रास स्कूल बोकारो, 98

9. सेजल मिश्रा, होली क्रास स्कूल बोकारो, 98

9. आर्यन भारद्वाज, डीपीएस बोकारो, 98

9. कुमारी सैलजा, डीपीएस बोकारो, 98

9. श्रेया गुप्ता, डीपीएस बोकारो, 98

9. आस्था जायसवाल, चिन्यमा विद्यालय, 98

9. मानसी गर्ग, एमजीएम स्कूल, 98

10. नफीसा खातुन, जीजीपीएस, बोकारो 97.8

10. कीर्ति विहानी, एमजीएम स्कूल, 97.8

10. कैफ आलम, एमजीएम स्कूल, 97.8

10. सक्षम कुमार, एमजीएम स्कूल, 97.8

10. सुभम कुमार, एमजीएम स्कूल, 97.8

10. अपूर्व सोभित,  डीपीएस बोकारो, 97.8

10. शुभम कुमार,  डीपीएस बोकारो, 97.8

10. स्पर्श कुमार,  डीपीएस बोकारो, 97.8

10. श्रेया ठाकुर,  डीपीएस बोकारो, 97.8

होलीक्रास पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की मुस्कान शेख व सेजल मिश्रा ने 98 फीसद अंक लाकर अव्वल रही। इसी विद्यालय की अरूंधती मुखर्जी, समीक्षा, निखिल राज, के महेश बाबू सहित शत प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त किया है। प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कहा कि विद्यालय के छात्रों ने कोरोना के बावजूद अपने संयंम बनाकर पढ़ाई की। कहा कि होली क्रास स्कूल के छात्र हमेशा से बेहतर करते रहे हैं। यहां के छात्र देश विदेश में स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। अब नये सत्र के लिए छह अगस्त से कक्षा नौ से 12 की कक्षाएं खुल रही है। प्राचार्य ने स्कूल के शिक्षकों को भी बधाई दी है।

सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-तीन के भैया-बहनों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय के चंदन को 96, अनुनीत कुमार झा को 95, शाहिल कुमार को 92, शिवम कुमार को 91.8, पायल भट्टाचार्य को 92.2, सूर्यांश, गोपी किशन, वर्षा व तान्या को 91 फीसद अंक मिले। विद्यालय के सचिव सिद्धेश नारायण दास, प्राचार्य हरिनारायण शर्मा, विद्यालय प्रभारी शेषनाथ सिंह व शैक्षिक प्रमुख विनोद कुमार झा ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल सेक्टर-चार के छात्रों ने सीबीएसई दसवी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की वाणी शैली को 96.8, श्रेया राउत को 92.4, संध्या कुमारी को 92.4, रूची साहू को 91.8, आकांक्षा कुमारी को 91.6, समृद्धि सिंह को 91.4, गायत्री कुमारी को 91, नंदिनी कुमारी को 90.6, सचिन कुमार सिंह को 90.6, श्रुति कुमारी को 90.2, अंजली कुमारी को 90.2, श्रृष्टि कुमारी को 89.8, देव कुमार को 89.2, अमन कुमार झा को 88.8 एवं आयुष कुमार रजक को 88.8 फीसद अंक मिले। स्कूल के अध्यक्ष प्रभात कुमार झा, सचिव रविंद्र झा, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के महासचिव अविनाश कुमार झा, प्रभारी प्राचार्या रागिनी प्रसाद ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

chat bot
आपका साथी