राजगंज-महुदा के बीच बनी नई सड़क में आई दरार

धनबाद राजगंज से महुदा तक फोर लेन सड़क का निर्माण चल रहा है। काफी सड़क बन चुकी है लेकिन इस पर अभी से ही दरारें भी पड़ने लगी हैं। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रशासन ने खासी नाराजगी जताई है। दरारों को भरने का जिम्मा दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है। धनबाद जिले में टू लेन सड़कों को फोर लेन बनाने की कवायद चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:39 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 01:39 AM (IST)
राजगंज-महुदा के बीच बनी नई सड़क में आई दरार
राजगंज-महुदा के बीच बनी नई सड़क में आई दरार

धनबाद : राजगंज से महुदा तक फोर लेन सड़क का निर्माण चल रहा है। काफी सड़क बन चुकी है, लेकिन इस पर अभी से ही दरारें भी पड़ने लगी हैं। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रशासन ने खासी नाराजगी जताई है। दरारों को भरने का जिम्मा दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है।

धनबाद जिले में टू लेन सड़कों को फोर लेन बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में राजगंज से महुदा के बीच सड़क निर्माण अशोका बिल्डकॉन कंपनी कर रही है। कतरास के कांको मठ मोड़ से राजंगज तक काफी हिस्से में सड़क बन गई है। बावजूद जगह-जगह दर्जन भर से अधिक दरारें भी हो गई। एनएचआइ के प्रोजेक्ट हेड सुधीर कुमार ने बताया कि सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इसे ठीक करने के लिए अशोका बिल्डकॉन प्रबंधन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए मरम्मत का आदेश दिया गया है। अशोका बिल्डकॉन ने दरारों को ठीक करने को लेकर दिल्ली की एक कंपनी को जिम्मेदारी दे दी है।

chat bot
आपका साथी