शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यो पर आज मिलेगा सम्मान

धनबाद : जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान व विद्यार्थी विज्ञान समारोह का आयोजन मंगलवार को एसएसएलएनटी बा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:23 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:23 AM (IST)
शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यो पर आज मिलेगा सम्मान
शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यो पर आज मिलेगा सम्मान

धनबाद : जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान व विद्यार्थी विज्ञान समारोह का आयोजन मंगलवार को एसएसएलएनटी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में होगा। इसमें 75 फीसद से अधिक परिणाम देने वाले 48 स्कूलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 18 ऐसे शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनका अपने विषय में 100 फीसद परिणाम रहा है। इस दौरान पिछले वर्ष के दस अन्य शिक्षकों को भी प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। इन्हें पुरस्कार की राशि पिछले वर्ष ही मिल चुकी है, पर प्रशस्तिपत्र नहीं मिला था। शिक्षक सम्मान समारोह सुबह नौ और विद्यार्थी विज्ञान समारोह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें डीईओ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। विषयवार शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक

- राहुल चौबे, गुजराती ¨हदी उच्च विद्यालय झरिया

- दलजीत कौर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बादलपुर

- रास बिहारी सिंह, उच्च विद्यालय सालुकचपरा

- पवन कुमार झा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लछुरायडीह

- प्रियंका सिंह, उत्क्रमित उवि ढांगी

- शितौली कुमारी, उत्क्रमित उवि बादलपुर

- दयानंद सिंह, गुजराती ¨हदी उवि झरिया

- रोहित कुमार, उत्क्रमित उवि बादलपुर

- माधुरी कुमारी, उच्च विद्यालय धनबाद

- अंजना कुमारी, उच्च विद्यालय धनबाद

- विवेकानंद मिंज, एलएनवीएम धनसार

- प्रियंका कुमारी, बालिका उवि रेलवे कालोनी भागा

- प्रमोद कुमार सिन्हा, उत्क्रमित उवि बादलपुर

- मनोज कुमार महतो, मॉडल विद्यालय गोविंदपुर

- परमेश्वर प्रसाद साव, मॉडल विद्यालय गोविंदपुर

- भृगुनंदन चौधरी, मॉडल विद्यालय टुंडी

- संजीत कुमार सिन्हा, मॉडल विद्यालय गोविंदपुर

---------------------

इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार

- राज्यस्तरीय : अवधेश रमन प्लस टू उवि गोविंदपुर व डॉ. गोपाल कृष्ण झा उच्च विद्यालय धनबाद।

- जिलास्तरीय : मा .मुबारक अंसारी उच्च विद्यालय कुमारधुबी, विधि दे झरिया गुजराती ¨हदी उच्च विद्यालय झरिया और रंगनाथ उपाध्याय प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर।

- अनुमंडल स्तरीय : किशन रवानी एलएनवीएम धनसार, शंभूनाथ ठाकुर लोदना कोनियरी उच्च विद्यालय, रास बिहारी सिंह उच्च विद्यालय सालुकचपरा, सुरेश चंद्र महतो प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर एवं प्रमोद सिंह चौधरी बालिका उच्च विद्यालय रेलवे कालोनी भागा।

chat bot
आपका साथी