14 से विस के समक्ष धरना देंगे रिसोर्स शिक्षक व फिजियोथेरेपिस्ट

झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास कार्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:22 PM (IST)
14 से विस के समक्ष धरना देंगे रिसोर्स शिक्षक व फिजियोथेरेपिस्ट
14 से विस के समक्ष धरना देंगे रिसोर्स शिक्षक व फिजियोथेरेपिस्ट

जासं, झरिया : झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास कार्य में लगे रिसोर्स शिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट व कर्मी अपनी मांगों को लेकर झारखंड विधानसभा के समक्ष 14 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। रिसोर्स शिक्षक, थेरेपिस्ट संघ के बैनर तले झरिया रिसोर्स सेंटर के पास गुरुवार को भी आंदोलन जारी रहा। रिसोर्स शिक्षकों ने कहा कि संघ की मांगों को लेकर मंत्रियों, अधिकारियों को सोशल इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ट्वीट करने का अभियान भी जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, परियोजना निदेशक, शिक्षा सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रति दिन सैकड़ों ट्वीट किए जा रहे हैं। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि झारखंड के तीन सौ रिसोर्स शिक्षक व थेरेपिस्ट विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि यह स्वाभिमान की लड़ाई है। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा। फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर मनोज सिंह ने कहा कि सेवा नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, पीएफ कटौती, यात्रा भत्ता, चिकित्सा व ग्रुप बीमा, अनुकंपा राशि सहित अन्य मांगों को लेकर हमलोग सात वर्षो से संघर्षरत हैं। सरकार से तीन बार लिखित समझौता के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई। अब करो या मरो की तर्ज पर आंदोलन होगा। आंदोलन को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष गिरिधारी महतो, अखलाक अहमद, डाक्टर मनोज सिंह, पवन कुमार, अवनीश त्रिपाठी, रोशन कुमारी, रामकृष्ण यादव, संतोष कुमार, कुमारी सपना, डाक्टर लक्ष्मण सिंह, हैदर राजा, विनय पाठक, रूपा चक्रवर्ती, फहीमुद्दीन अंसारी, शोभा सिंह, नाथ गुप्ता, महताब आलम, डाक्टर आदित्य मंडल, डाक्टर ग्यास सरवर, वसंत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डाक्टर मुस्तफा अंसारी, ज्योति कुमारी, वीणा कुमारी, मो. नसीमुद्दीन, डाक्टर दीपक भारती, देवेन महतो आदि सक्रिय हैं।

chat bot
आपका साथी