झारखंड का एक चेहरा यह भी ! वेतन के लिए रिसोर्स टीचर बूट पालिस करने को मजबूर

रिसोर्स शिक्षक अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैए और सौतेले व्यवहार के कारण हमलोगों को आंदोलन की राह पर आने को मजबूर होना पड़ा है। लगातार महंगाई बढ़ रही है और सात वर्षों से हमलोगों की मानदेय में वृद्धि नहीं होना कष्ट का विषय है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 02:06 PM (IST)
झारखंड का एक चेहरा यह भी ! वेतन के लिए रिसोर्स टीचर बूट पालिस करने को मजबूर
धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर बूट पालिश करते रिसोर्स शिक्षक ( फोटो जागरण)।

जासं, धनबाद। विगत सात वर्षों से लंबित मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर झारखंड रिसोर्स शिक्षक थेरेपिस्ट संघ के तत्वावधान में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे दिन धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर शिक्षकों ने बूट पालिस आंदोलन किया। इस दाैरान आते-जाते राहगीरों के जूते पालिश किए। इससे पहले बुधवार को धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। सभी रिसोर्स शिक्षक व फिजियोथेरेपिस्ट काला बिल्ला लगाकर झाडू, टोकरी, बोरिया के साथ सफाई कार्य में लगे थे। श्रमदान के बाद संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला और अपने मांग पत्र के साथ ज्ञापन सौंपा।

रिसोर्स शिक्षक अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैए और सौतेले व्यवहार के कारण हमलोगों को आंदोलन की राह पर आने को मजबूर होना पड़ा है। लगातार महंगाई बढ़ रही है और सात वर्षों से हमलोगों की मानदेय में वृद्धि नहीं होना कष्ट का विषय है। संघ के धनबाद जिलाध्यक्ष रौशन कुमारी ने कहा कि जबतक मानदेय वृद्धि, पीएफ कटौती, यात्रा भत्ता, ग्रुप व चिकित्सा बीमा, सेवा नियमितीकरण सहित अन्य मांगे पूरी नही होती संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, डा. मनोज ङ्क्षसह, अवनीश त्रिपाठी, रौशन कुमारी, पूनम सिन्हा, रीना कुमारी, वीणा गुप्ता, ज्योति कुमारी, रांची के मनोज कुमार, गिरिधारी महतो, सतेंद्र महथा, फहीमुद्दीन अंसारी, रूपा चक्रवर्ती, किरण देवी, देवेन महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी