नए कृषि कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा का सात दिवसीय धरना का आयोजन Dhanbad News

राष्ट्रीय किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश महासचिव चक्रधर रवानी ने किया। बताया गया कि सात दिवसीय महा धरना का आयोजन किया जा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 05:34 PM (IST)
नए कृषि कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा का सात दिवसीय धरना का आयोजन Dhanbad News
राष्ट्रीय किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन:  राष्ट्रीय किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश महासचिव चक्रधर रवानी ने किया। बताया गया कि सात दिवसीय महा धरना का आयोजन किया जा रहा है। 

उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।  एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक मोड़ गुरुद्वारा कमेटी के संरक्षक सतपाल सिंह बरोका, जेएमएम नेता अजमल अंसारी, कांग्रेस नेता सुंदर यादव, डीएस गील उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन ठंडी विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा सात दिनों तक उपवास रह कर धरना देने का ऐलान किया।

धरना को संबोधित करते हुए महासचिव चक्रधर रवानी ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल कृषि काला कानून को रद्द करना होगा। साथ ही मजदूर हित के लिए पुनः कानून बहाल करना होगा।  एवं सारी दुनिया की भांति भारत में भी ईवीएम को बैन करना होगा  अन्यथा आंदोलन को सड़क पर उतरकर और तेज किया जाएगा। मौके पर मन्ना ध्रुव, कामेश्वर साव, करण पासवान, अजरानी निशा, राजेंद्र रजवार, उमेश महतो, एहसान अंसारी, सिद्धू पासवान, सुजीत पासवान आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी