Dhanbad Weather Update: शरद की दस्तक के साथ ही बदलने लगी आबोहवा, रात में गिरने लगा तापमान; जानें कब तक होगी बारिश

Dhanbad Weather Update मौसम विभाग की मानें तो 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्से में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बंगल की खड़ी में आए चक्रवात का असर कम हो गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:53 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:19 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: शरद की दस्तक के साथ ही बदलने लगी आबोहवा, रात में गिरने लगा तापमान; जानें कब तक होगी बारिश
धनबाद का सिटी सेंटर-बरवाअड्डा रोड ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मानसून अब चंद दिनों का मेहमान है। 12 से 15 अक्टूबर के बीच मानसून विदाई ले लेगा। शरद ऋतु का आगमन हो चुका है। शरद की दस्तक के साथ ही रात के तापमान में धीरे धीरे गिरावट आने लगी है। गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार को सुबह से धूप छांव के बाद दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शाम का मौसम सुहाना हो गया। रात चढ़ने के साथ ही मौसम ने ठंड के आगमन का एहसास करा दिया। मंगलवार को भी धूप छांव के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। 

1 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्से में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बंगल की खड़ी में आए चक्रवात का असर कम हो गया है। चक्रवात डीप डिप्रेशन के तौर पर ओडिशा के दक्षिणी हिस्से और छत्तीसगढ़ व आंध्र प्रदेश में सक्रिय है। डिप्रेशन की ओर जाने वाले बादलों से अगले कई दिनों तक धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से भी धनबाद व आसपास अगले कई दिनों तक बारिश का अनुमान है। 

इस हफ्ते नहीं सताएगी गर्मी 4 से 5 डिग्री तक गिरा तापमान

बादलों की आवाजाही और थम थम कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है। 35-36 डिग्री तक पहुंच चुके तापमान के मंगलवार को 33 डिग्री पर रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 - 31 डिग्री के बीच रह सकता है। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी का सामना नहीं कर रहा होगा।

चक्रवात 'गुलाब' का असर

धनबाद में मंगलवार की सुबह मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही करीब 10 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा चल रही है। सुबह आद्रता का स्तर 90 प्रतिशत तक है। झारखंड के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज हो सकती है। मौसम में परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात गुलाब के कारण हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में चक्रवात गुलाब का असर आज से देखने को मिलेगा। वर्तमान में चक्रवात डीप डिप्रेशन के रूप में दक्षिण उडीसा और छत्तीसगढ़ के आसपास बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी