गुमला की किशोरी से धनबाद में दुष्कर्म, परिजनों से नाराज होकर घर से भागी थी Dhanbad News

किशोरी सात जनवरी 2020 कसे अपने रिश्तेदार से नाराज होकर बोकारो स्टेशन पहुंच गई थी। शशि ने धनबाद लाकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया। फिर स्टेशन पर छोड़कर भागने लगा।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 02:52 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:42 AM (IST)
गुमला की किशोरी से धनबाद में दुष्कर्म, परिजनों से नाराज होकर घर से भागी थी Dhanbad News
गुमला की किशोरी से धनबाद में दुष्कर्म, परिजनों से नाराज होकर घर से भागी थी Dhanbad News

धनसार, जेएनएन।  गुमला की एक 15 वर्षीया नाबालिग लड़की को बोकारो स्टेशन पर अकेली पाकर गोमो के शादीशुदा युवक ने पहले उसे विश्वास में लिया और इसके बाद उसे धनबाद के जोड़ाफाटक लाकर दुष्कर्म किया। जोड़ाफाटक के एक आवास में उसे ठहराया गया था और वहीं उसके साथ युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी की शिकायत पर धनसार पुलिस ने आरोपित शशि कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। किशोरी का न्यायालय में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया गया है। फिलहाल वह बालिका आश्रय गृह में रह रही है।

किशोरी सात जनवरी 2020 कसे अपने रिश्तेदार से नाराज होकर बोकारो स्टेशन पहुंच गई थी। आठ जनवरी की सुबह वह स्टेशन पर बैठकर रो रही थी। इसी बीच धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के तेली मुहल्ला का रहनेवाला शादीशुदा युवक शशि लड़की के पास पहुंचा और रोने का कारण पूछा। उसने अपनी सारी कहानी बताई। तब उस युवक ने उसे मदद करने की बात व शादी का झासा देकर अपने विश्वास में ले लिया। वह लड़की को लेकर धनबाद आ गया और यहां धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक में एक कमरा किराए पर ले लिया।

किशोरी का कहना है कि कई दिनों तक उसके साथ वहां शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में वह उसे 17 जनवरी को धनबाद स्टेशन पर छोड़कर भागने लगा। इसी दौरान जीआरपी की नजर उसपर पड़ गई और उन्हें पकड़ कर धनसार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी