नमामि गंगे योजना के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन Dhanbad News

निदेशक एनईपी इंदु रानी ने बताया कि टुंडी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निरसा प्रखंड के डॉन बॉस्को स्कूल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंडों में भी कई सांस्कृतिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 06:23 PM (IST)
नमामि गंगे योजना के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन Dhanbad News
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रंगोली बनाती छाआएं।

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 16 से 31 मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान प्रमुख जलस्रोतों के तटो/घाटों पर श्रमदान, प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, गंगा चौपाल सहित विभिन्न सांस्कृतिक तथा जगरुकतापरक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए तथा जलस्त्रोतों के तटों/घाटों को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

निदेशक एनईपी, इंदु रानी ने बताया कि टुंडी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, निरसा प्रखंड के डॉन बॉस्को स्कूल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रखंडों में भी कई सांस्कृतिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी