जिले के निवेशक स्मार्ट सिटी में दें अपना योगदान : अमित

स्टेट अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सूडा) के निदेशक सह स्मार्ट सिटी रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को जोड़कर एक विश्वस्तरीय शहर बनाना रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड का उद्देश्य है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:55 PM (IST)
जिले के निवेशक स्मार्ट सिटी में दें अपना योगदान : अमित
जिले के निवेशक स्मार्ट सिटी में दें अपना योगदान : अमित

जागरण संवाददाता, धनबाद:

स्टेट अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सूडा) के निदेशक सह स्मार्ट सिटी रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को जोड़कर एक विश्वस्तरीय शहर बनाना रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी को आधुनिक ज्ञान का केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसे एचईसी के 656 एकड़ भूखंड पर बनाया जा रहा है। यहां पर सारी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार चाहती है कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप इस शहर का निर्माण हो इसलिए यहां पर हर आय वर्ग के लोगों के लिए आवासीय फ्लैट निर्माण को ध्यान में रखते हुए लैंड प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। धनबाद के निवेशक एक मजबूत दावेदारी ई-ऑक्शन के माध्यम से स्मार्ट सिटी में प्रस्तुत करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने कहा कि धनबाद के निवेशकों में काफी क्षमता है। रांची स्मार्ट सिटी एक ऐसा सुनहरा मौका दे रहा है जिससे स्थानीय स्तर पर विकास में भागीदारी के इच्छुक निवेशक अपने ही राज्य में निवेश कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी की ओर से सहयोग के लिए धनबाद जिला प्रशासन आपके और स्मार्ट सिटी के बीच एक ब्रिज का काम करेगा। इससे पहले स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलयार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट सिटी योजना की पूरी जानकारी निवेशकों के समक्ष रखी और आश्वस्त किया कि अगर कोई तकनीकी दिक्कत होती है तो जगह-जगह पर स्मार्ट सिटी की ओर से आपको फैसिलिटेट किया जाएगा। कार्यक्रम में हुबान मल्लिक, अमितेश सहाय, अमित डोकानिया, डॉ एम रॉय, रामकुमार अग्रवाल, कमल टंडन, लोहित कुमार, राजेश गुप्ता सहित आवासीय क्षेत्र, शैक्षणिक क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र, होटल और हॉस्पिटैलिटी, कमर्शियल क्षेत्र में काम करने वाले लगभग डेढ़ सौ संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने स्मार्ट सिटी की इस पहल की प्रशंसा की और निवेश के प्रति अपनी इच्छा जताई। कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी