झरिया कोयलांचल में सादगी से मना रामनवमी का पर्व, नहीं निकला अखाड़ा

जासं झरिया कोविड-19 को देखते हुए झरिया कोयलांचल में रामनवमी का पर्व बुधवार को सादगी स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:14 PM (IST)
झरिया कोयलांचल में सादगी से मना रामनवमी का पर्व, नहीं निकला अखाड़ा
झरिया कोयलांचल में सादगी से मना रामनवमी का पर्व, नहीं निकला अखाड़ा

जासं, झरिया : कोविड-19 को देखते हुए झरिया कोयलांचल में रामनवमी का पर्व बुधवार को सादगी से मनाया गया। सुबह से ही महावीर मंदिरों में पूजा-अर्चना और पताका फहराने के लिए लोग आते रहे। लक्ष्मनिया मोड़ स्थित श्री महाराणा प्रताप दल हनुमान मंदिर में अखाड़ा कमेटी के लोगों ने पूजा की। अध्यक्ष मनोज साहू, अशोक साहू दारा, सुरेश कुमार, गुड्डू साहू, राजेश साहू, मिनी साहू, गोविद साहू, सुरेंद्र साव, जगदीश पहलवान, अरुण साव, अनूप साव, रंजन साहू आदि थे। अन्य अखाड़ा में भी लोगों ने पूजा कर ढाक बजाये। अखाड़ परिसर में ही लोगों ने कुछ खेल भी दिखाए। बाटा मोड़, चार नंबर, नीचे कुल्ही, फुलारीबाग, बनियाहीर, हनुमानगढ़ी, भगतडीह, बस्ताकोला, धनसार, जोड़ापोखर, जामाडोबा, भागा आदि क्षेत्रों के अखाड़ा स्थित महावीर मंदिरों में लोगों ने पूजा की। हालांकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही पूजा-अर्चना की। सरकार के निर्देश के अनुसार शाम को अखाड़ा जुलूस शहर में नहीं निकाला गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस तैनात थे। तिसरा व इसके आसपास क्षेत्रों में भी सादगी के साथ रामनवमी पर्व मनाया गया। जयरामपुर मोड़, अलकडीहा, गोलकडीह, गोल्डन पहाड़ी, चांद कुइयां, आमटाल, बेरा, दोबारी, मोहरीबांध, साउथ गोलकडीह के महावीर मंदिरों में भी भक्त पूजा- अर्चना के लिए सुबह से आते रहे। भक्त शारीरिक दूरी बनाकर पूजा की। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिसरा पुलिस जगह-जगह गश्त कर रही थी। लोगों को मास्क पहनने की नसीहत दे रही थी।

थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने कहा कि सरकार की जो गाइडलाइन है। सबको उसका पालन करना होगा। तभी हम कोरोना महामारी से बच सकते हैं। कहा कि गाइड लाइन सबके लिए है। उल्लंघन करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी