Bhartiya Jantantra Morcha: सरयू राय अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटे, धनबाद के रमेश बने महामंत्री

Bhartiya Jantantra Morcha रमेश पांडेय ने कहा है कि भाजमो का सिद्धांत भ्रष्टाचार को खत्म करना है। पर्यावरण का संरक्षण करना भी एक उद्देश्य है। भाजमो नेता सरयू राय ने इसकी पटकथा लिख दी है। संगठन को मजबूत करने के बाद राज्यभर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:33 AM (IST)
Bhartiya Jantantra Morcha: सरयू राय अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटे, धनबाद के रमेश बने महामंत्री
कतरास मोड़ पर रमेश पांडे का स्वागत करते समर्थक।

धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनतंत्र मोर्चा प्रदेश कमेटी का विस्तार गुरुवार को भाजमो नेता सह विधायक सरयू राय के निर्देश पर किया गया। विस्तार कमेटी में रमेश पांडेय को भाजमो के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। संगठन में जिम्मेवारी मिलने के बाद रमेश पांडेय ने पार्टी के नेता सरयू राय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि अंतकरण से मैं पार्टी की सेवा के साथ झारखंड के हर एक आम अवाम के बीच जाकर लोगों की मदद करूंगा। भाजमो का सिद्धांत भ्रष्टाचार को खत्म करना है। साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करना एक मात्र उद्देश्य है। भाजमो नेता सरयू राय ने इसकी पटकथा लिख दी है। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक पैमाने पर राज्यभर में पौधरोपण किया जाएगा।

   

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय अपनी पार्टी-भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विस्तार करने में जुट गए हैं। भारतीय जनतंत्र मोर्चा की झारखंड प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया है। धनबाद के रमेश पांडेय को प्रदेश महामंत्री बनाया है। संगठन में जिम्मेवारी मिलने के बाद पांडेय ने भारतीय जनतंत्र के सुप्रीमो पूर्व मंत्री सरयू राय का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी की सेवा के करते हुए झारखंड की जनता की मदद करना मेरी प्राथमिकता होगी। जनता की सेवा करना ही मेरा उद्देश्य है। कोरोना काल में धनबाद की जनता ने देखा है कि कैसै ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से सेवा की गई। पांडेय के मनोनयन का भाजमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

पांडेय ने कहा है कि  भाजमो का सिद्धांत भ्रष्टाचार को खत्म करना है। साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करना भी एक उद्देश्य है। भाजमो नेता सरयू राय ने इसकी पटकथा लिख दी है। संगठन को मजबूत करने के बाद राज्यभर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदूषित शहरों में शुमार धनबाद के नाम को पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से हराभरा बनाना भी हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हर एक माह पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर रमेश पांडे का स्वागत किया गया।

जिसके तहत सिटी सेंटर, स्टेशन, बैंक मोड़, शक्ति मंदिर रोड, धनसार, बस्ताकोला, दुख हरनी मंदिर, कतरास मोड़, भारतीय जनतंत्र मोर्चा कार्यालय,झरिया बाजार में स्वागत समारोह किया गया। साथी ही रमेश पांडेय को मिठाई खिला कर माला पहना कर स्वागत किया गया। 

chat bot
आपका साथी