Ram Mandir Bhumi Pujan : मंदिरों में हुआ पूजा-पाठ; रंगोली भी बनाई गई, भूमि पूजन पर दीपों से जगमग हुआ कांग्रेस कार्यालय

अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय को दीपों से सजा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं। वे विश्व के कन-कन में बसते हैं।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 08:57 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan : मंदिरों में हुआ पूजा-पाठ; रंगोली भी बनाई गई, भूमि पूजन पर दीपों से जगमग हुआ कांग्रेस कार्यालय
Ram Mandir Bhumi Pujan : मंदिरों में हुआ पूजा-पाठ; रंगोली भी बनाई गई, भूमि पूजन पर दीपों से जगमग हुआ कांग्रेस कार्यालय

साहिबगंज, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन के अवसर पर देश भर में उत्सव है। इस अवसर पर बुधवार की शाम साहिबगंज के मंदिरों में भी विशेष पूजा-पाठ हुआ। इस दौरान मंदिरों में रंगोली भी बनायी गई तथा शाम में दीप जलाए गए। चौक बाजार हनुमान मंदिर में 501 दिया जलाया गया तथा सुंदरकांड पाठ किया गया। आचार्य मनोज ओझा ने बताया कि सन 1990 में यहां शिला पूजन कार्यक्रम हुआ था।

मुरलीधर तिवारी ने बताया कि आज हमलोगों के लिए बड़े गर्व की बात है कि 29 वर्ष के लंबे संघर्ष के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतू भूमि पूजन किया गया। आज हमलोगों के लिए दूसरी दिवाली है। हम अपने घर में घी के दिए जलाने के साथ भगवा ध्वज, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व रामायण पाठ कर रहे हैं। शहर के सभी मंदिरों में स्थानीय युवकों द्वारा आरती पूजन कार्यक्रम किया गया। राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी व बाला साहब ठाकरे को आभार व धन्यवाद दिया।

कांग्रेस कार्यालय में दीपोत्सव : अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास पर कांग्रेसियों ने भी खुशी मनाई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय को दीपों से सजा दिया। जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यालय में दीप जलाए गए तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज महात्मा गांधी, राजीव गांधी एवं नरसिंहा राव की आत्मा को खुशी हुई होगी। राम हमारे आदर्श हैं। वे विश्व के कन-कन में बसते हैं। कोरोना संकट समाप्ति के बाद यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक जत्था अयोध्या जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यों के समिति बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी