Ram Mandir Bhumi Pujan: राम के रंग में रंगा कोयलांचल, जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाई वितरण

Ram Mandir Bhumi Pujan बरमसिया के त्रिवेणी मंदिर में राम मंदिर शिलान्यास को 24 घंटे का पाठ हुआ। पाठ समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:53 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:42 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम के रंग में रंगा कोयलांचल, जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाई वितरण
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम के रंग में रंगा कोयलांचल, जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाई वितरण

धनबाद, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan करीब 500 वर्षों से ज्यादा की प्रतिक्षा के बाद भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर उनका मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया। यह संपूर्ण सनातन समाज के लिए गाैरव और हर्ष का विषय है। इस ऐतिहासिक घड़ी पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। धनबाद कोयलांचल में भी उल्लास का माहाैल है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में जश्न मना रहा है। 

 

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले राम मंदिर शिलान्यास को लेकर धनबाद में भी काफी उत्साह है। बुधवार की सुबह जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर में माता रानी और राम भक्त हनुमान का महावीर पताका फहराया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी और पुजारियों की उपस्थिति में यह कार्य किया गया। मंत्र उच्चारण के बीच भक्ति के साथ ध्वज फहराया गया। 

अखंड रामायण पाठ जारी

बरमसिया के त्रिवेणी मंदिर में राम मंदिर शिलान्यास को लेकर शुरू किया गया अखंड रामायण पाठ बुधवार 12 बजे समाप्त हुआ। मंगलवार दोपहर 12 बजे पाठ शुरू हुआ था। स्थानीय लोग एवं आरएसएस से जुड़े युवा इस पाठ को लगातार किया। दोपहर 12 बजे हवन आहुति के बाद समापन हुआ। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 

भाजपा विधायक ढुलू महतो ने राम राज मंदिर चिटाही की पूजा

इस खास माैके को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ने चिटाही स्थित राम राज मंदिर में पूचा-अर्चना की। मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में मिठाई का वितरण किया। 

निरसा क्षेत्र में आतिशबाजी, मिठाइयां बंटी 

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर निरसा में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक पल पर पूजा अर्चना की गई एवं मिठाइयां बांटी गई। मुगमा मोड़ के कापेश्वर मंदिर के भक्तो ने राम  मंदिर के लिए  प्रधानमंत्री  द्वारा आधारशिला  रखे जाने की खुशी में भक्तो ने पुरोहित अनिल झा के साथ सुंदर कांड पाठ किया। सुंदर कांड पूरी होने के बाद राम भक्तो  द्वारा 51 किलो लड्डू का वितरण किया गया है। राम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन की खुशी में मुगमा मोड़ पर लोगों ने आतिशबाजी की।

chat bot
आपका साथी