Ram Mandir Bhumi Pujan: कांग्रेस कार्यालय में भूमि पूजन का जश्न; जिलाध्यक्ष बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सबके आदर्श

Ram Mandir Bhumi Pujan अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर कांग्रेस ने दीपोत्सव मनाया। इस दौरान देश में रामराज की स्थापना करने का संकल्प लिया गया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:48 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: कांग्रेस कार्यालय में भूमि पूजन का जश्न; जिलाध्यक्ष बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सबके आदर्श
Ram Mandir Bhumi Pujan: कांग्रेस कार्यालय में भूमि पूजन का जश्न; जिलाध्यक्ष बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सबके आदर्श

धनबाद, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर कांग्रेस ने दीपोत्सव मनाया। धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को सभी कांग्रेसियों ने दीप प्रज्वलित कर देश में रामराज की स्थापना करने का संकल्प लिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर प्रखंड से लेकर जिला कार्यालय तक दीप जलाया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष से लेकर प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों ने दीप उत्सव मनाया। हाउसिंग काॅलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं। कांग्रेस पार्टी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति अपनी पूर्ण आस्था रखती है। सिंह ने कहा कि देश में धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी सरकार के शासनकाल में अयोध्या मंदिर में ताला खुलवाकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को सनातन धर्म के अनुसार शुभ मुहूर्त में साधु संतों एवं महात्माओं के द्वारा पूर्व में शिलान्यास एवं राम जन्म भूमि पूजन संपन्न कराई गई थी।

ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वह हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम है, वह कभी घृणा में प्रगट नहीं हो सकते। राम करुणा है, वे कभी क्रूरता में प्रगट नहीं हो सकते, राम न्याय है, वह कभी अन्याय में प्रगट नहीं हो सकते। भगवान राम संपूर्ण भारतवर्ष के आदर्श हैं। भगवान राम सभी के सभी कोट को भी साधुवाद देते हैं कि इनके महत्वपूर्ण निर्णय से रामजन्म भूमि शिलान्यास का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा, मदन महतो, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, रमेश जिंदल, अरुण सिंह, मनोज यादव, वैभव सिन्हा ,प्रभात सुरोलिया, पप्पू कुमार तिवारी, प्रसाद निधि, चंद्रशेखर, मोईन अंसारी, सत्यानंद पांडेय, कामता पासवान, अशोक मालाकार, लालबाबू यादव, मनोज हार्डी, रितेश सिंह, भास्कर झा, रोहन चौधरी, अरविंद कुमार सैनी, अनिफ अंसारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी