रजनीकांत तिवारी को म‍िली एक और बड़ी ज‍िम्‍मेवारी; उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के सोशल मीडिया का म‍िला प्रभार

एनएसयूआई के राष्ट्रीय कन्वीनर रजनीकांत तिवारी छत्तीसगढ़ रायगढ़ के रहने वाले हैं। इसके बावजूद इनका छत्तीसगढ़ और झारखंड एनएसयूआई में अच्छा खासा दखल है। तमाम जिलों में एनएसयूआई के प्रखर प्रवक्ता रजनीकांत को एक माह के अंतराल में दूसरी बड़ी उपलब्धि मिली है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 01:06 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 01:36 PM (IST)
रजनीकांत तिवारी को म‍िली एक और बड़ी ज‍िम्‍मेवारी; उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के सोशल मीडिया का म‍िला प्रभार
एनएसयूआई के राष्ट्रीय कन्वीनर रजनीकांत तिवारी छत्तीसगढ़ रायगढ़ के रहने वाले हैं। (फाइल फोटो)

 धनबाद, जेएनएन: एनएसयूआई के राष्ट्रीय कन्वीनर रजनीकांत तिवारी छत्तीसगढ़ रायगढ़ के रहने वाले हैं। इसके बावजूद इनका छत्तीसगढ़ और झारखंड एनएसयूआई में अच्छा खासा दखल है। तमाम जिलों में कोविड-19 की लहर में इनकी देखरेख में बेहतर काम हुआ।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कन्वीनर धनबाद की आयुषी वंदना सिंह के साथ काम कर रहे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रखर प्रवक्ता रजनीकांत तिवारी को एक माह के अंतराल में दूसरी बड़ी उपलब्धि मिली है। रजनीकांत तिवारी को उत्तर प्रदेश एनएसयूआई के सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया है।

इससे पिछले महीने यानी मई में रजनीकांत तिवारी को एनएसयूआई के सोशल मीडिया का राष्ट्रीय कन्वेनर बनाया गया था। उत्तरप्रदेश प्रदेश एनएसयूआई सोशल मीडिया का प्रभारी बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ झारखंड के वरीय एनएसयूआई पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

सभी ने ट्विटर पर रजनीकांत तिवारी को बधाई दी। रजनीकांत तिवारी ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों से युवाओं को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होगी। फिलहाल अभी कोरोना काल में लोगों की जितनी मदद की जा सके, जान बचा सके, यही करना है। धनबाद की आरुषि वंदना सिंह ने बताया कि रजनीकांत तिवारी लगातार एनएसयूआई के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर काम कर रहे हैं। उनका चयन होना छत्तीसगढ़, झारखंड के लिए गर्व की बात है।

राहुल गांधी को मानते हैं रोल मॉडल

रजनीकांत तिवारी ने बताया कि कोविड की इस विकट परिस्थिति में एनएसयूआई पहले दिन से ही मैदान में है। लड़ेंगे और जीतेंगे मुहिम के तहत पूरे देश में एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की मदद में लगे हुए हैं। पुर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश एनएसयूआई को और आगे बढ़ाना है।

chat bot
आपका साथी