Jharkhand Assembly Election 2019 : अयोध्या में कोई भी ताकत नहीं रोक सकती श्रीराम मंदिर का निर्माण, रक्षा मंत्री ने अड़चनों को दूर करने श्रेय भाजपा को दिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने देश में एक प्रधान एक विधान व एक निशान को पूरा किया। राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर किया।
झरिया/जामाडोबा, जेएनएन। झरिया विधानसभा क्षेत्र के जियलगोरा मानस मंदिर मैदान में रविवार को जनसभा कर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झरिया मुद्दे पर विपक्षियों पर अफवाह फैलाने का आरोप मढ़ा। कहा कि नया झरिया बनाने की बात मुख्यमंत्री ने की थी, जो सभी सुविधाओं से लैस हो, न कि झरिया उजाड़ने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये भारत के निर्माण की बात करते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि पुराने भारत का महत्व नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा चुनाव के दौरान चार बार झरिया आए हैं। यहां की भीड़ देखकर लगता है कि भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह जरूर जीतेगी। हमारी नीति और नीयत साफ हैं। हम किसी देश को नहीं छेड़ेंगे, जो हमें छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं। कहा कि डेढ़ साल पहले पड़ोसी देश ने आतंकवादी भेजकर सेना पर हमला किया। इसका जवाब पड़ोसी देश में घुसकर सेना ने दिया। विदेशों में भारत को देखने का नजरिया बदल गया है। मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बढ़ी है। हमारी कथनी व करनी में अंतर नहीं है। जो वचन देते हैं। उसे पूरा करते हैं। 35 वर्ष पूर्व हमारा एजेंडा था कश्मीर से 370 व 35 ए को खत्म करना, राम मंदिर बनाना और विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकलना, उस एजेंडे को पूरा किया।
कभी था पिछड़ा आज टॉप-7 में शुमार है झारखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने देश में एक प्रधान, एक विधान व एक निशान को पूरा किया। राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर किया। अब दुनिया की कोई ताकत वहां राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती है।देश में एनआरसी लागू होगी। विदेशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के बारे में हमें गंभीरता से सोच रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में पांच साल में काफी विकास हुआ है। आज यह राज्य देश के विकासशील राज्यों में टॉप सेवन में है। पूर्व में यह काफी पिछड़ा हुआ था।
विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिना मतदाताओं को साधने की हर कोशिश : कहा कि 2022 तक देश के हर गरीब के पास अपना घर हो यह केंद्र सरकार का लक्ष्य है। उज्ज्वला योजना से ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिला दी। हर घर में शौचालय की व्यवस्था हो रही है। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना बेहद लाभकारी हो रही है। इससे हर साल पांच लाख तक का इलाज निश्शुल्क किया जा रहा है।
झरिया के लोगों को भरोसे में लेकर होगा पुनर्वास : सांसद पीएन ¨सह ने कहा कि झरिया में वर्षों से आग लगी है। विपक्षी पाíटयां भ्रातियां फैला रही हैं। जान लें कि झरिया के लोगों को विश्वास में लेकर ही बेहतर तरीके से पुनर्वास किया जाएगा।
राजनाथ का झरिया हमेशा शुभ रहा : कुंती झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने कहा कि राजनाथ सिंह जब भी चुनाव में झरिया आए, शुभ हुआ है। झरिया भाजपा की परंपरागत सीट है। इस चुनाव में भी भाजपा यहां जीत रही है। लोग सवा लाख मतों से रागिनी को जिता देंगे। प्रत्याशी रागिनी सिंह ने रक्षा मंत्री को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वे जिस प्रकार देश की सेवा कर रहे हैं। उसी प्रकार हम भी झरिया की सेवा करेंगे। मंच संचालन राजकुमार अग्रवाल व धन्यवाद उपेंद्र विश्वकर्मा ने दिया। हरीश जोशी, सत्येंद्र कुमार, महावीर पासवान, मानस प्रसन्न, विष्णु त्रिपाठी, श्रीराम यादव, शैलेश ¨सह, उमेश यादव, अरिंदम बनर्जी, दिलीप भारती, ¨पटू अग्रवाल, पवन ¨सह, अखिलेश ¨सह, स्वरूप भट्टाचार्य, बाबू जैना, राजाराम पासवान, जितेंद्र सोनी, गुड्डू सिंह, रजनीश सिंह, पप्पू सिंह, बप्पी बाउरी आदि थे। कमांडो के घेरे में था मंच : रक्षा मंत्री राजनाथ ¨सह सवा घंटे तक जियलगोरा में रहे। इस दौरान एनएसजी कमांडो मंच को चारों ओर से घेरे रहे। जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी भी मुस्तैद थे।
तत्कालीन रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडिस आए थे जियलगोरा: मानस मंदिर मैदान में रक्षा मंत्री की चुनाव के दौरान दूसरी सभा है। पहली बार संयुक्त बिहार के समय 15 मार्च 2000 में होने वाले चुनाव में पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के समर्थन में पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडिस यहां पहुंचे थे। बच्चा सिंह जीते थे और झारखंड राज्य बनने के बाद मंत्री बने थे। इस बार भाजपा की प्रत्याशी रागिनी के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए।