व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे राय साहब

चासनाला राजनीति के संत के नाम से प्रसिद्ध धनबाद के पूर्व सांसद एके राय की 86वीं जयंती मंगलवार को नुनूडीह स्थित एके राय स्मृति भवन में मनाई गई। एके राय को लाल सलाम। एके राय हम तुम्हें नहीं भूलेंगे। नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:05 PM (IST)
व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे राय साहब
व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे राय साहब

संस, चासनाला : राजनीति के संत के नाम से प्रसिद्ध धनबाद के पूर्व सांसद एके राय की 86वीं जयंती मंगलवार को नुनूडीह स्थित एके राय स्मृति भवन में मनाई गई। एके राय को लाल सलाम। एके राय हम तुम्हें नहीं भूलेंगे। नारों से क्षेत्र गूंज उठा। नुनूडीह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो, निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने एके राय की प्रतिमा का अनावरण किया। माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया। विधायक अमर बाउरी ने कहा कि राय दा एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ थे। वे मजदूरों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। विधायक मथुरा महतो ने कहा कि राय साहब एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। युवाओं को उनकी जीवनी पढ़कर उसे जीवन में उतारना चाहिए। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि राय दा ने अपना पूरा जीवन समाज के कल्याण के लिए लगाया है। वह जब तक जिए मजदूरों के हक के लिए जिए। अरूप चटर्जी ने कहा राय साहब चाहते तो अच्छी जिदगी जी सकते थे। लेकिन उन्होंने पूरा जीवन जनता, मजदूरों व जनमानस के बीच में रहकर बिताया। सरकार से राय दा के सम्मान में किसी सरकारी संस्थान को उनके नाम करने की मांग की। मौके पर मासस के सबूर गोराई, बीरेन गोराई, अमर महतो, ललिता देवी, हरि प्रसाद पप्पू, आरएन घोष, संतोष पांडेय, सोनू गोराई, मंगल मुर्मू, कृष्ण वल्लभ पासवान, दिलीप रजक, महेंद्र मुर्मू, मोहन रवानी, बुलेट कुम्हार, अशोक कुम्हार, बमबम पासवान, प्रहलाद धारी, साधन गोराई, मोतीलाल महतो, सुनीता कुमारी आदि थे। इस दौरान निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हजारों गरीब भोज में शामिल हुए। कोरोना वारियर्स स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, सुदामडीह थाना प्रभारी, पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। आफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री भवानी बंदोपाध्याय व दिलीप कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने बीसीकेयू की सदस्यता ग्रहण की। सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान में बीसीकेयू की ओर से एके राय की जयंती मनाई गई। श्रमिक उच्च विद्यालय प्रागंण मे पौधारोपण किया गया। मौके पर निताई महतो, बिजोला देवी, संजय सिंह, संतोष रवानी, सुरेश सिंह, महादेव महतो, मनबोध महतो, प्रदीप हरिजन, गोपाल महतो, आनंद महतो, अंतोष राय, जोगेन सोरेन, मास्टर साहेब, हीरालाल महतो आदि थे। तिसरा : गोलकडीह में असंगठित मजदूरों ने मासस के तत्वावधान में एके राय की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। संकल्प सभा में असंगठित मजदूर के केंद्रीय सचिव बिदा पासवान ने कहा कि कोयला मजदूरों का शोषण अभी भी जारी है। एके राय के बताए मार्ग पर चलकर हमें फिर आंदोलन करना होगा। मौके पर कामता पासवान, शिव बालक पासवान, राजेश बिरुआ, सपन पासवान, हरेंद्र निषाद, नरेश निषाद, आर तिवारी, रामप्रसाद मल्लिक, सुरेंद्र वर्मा, मनीष गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रमोद पासवान, तुलसी रवानी, तेजेन्द्र कुमार, परमेश्वर मरांडी, दिलीप नाग, भुवनेश्वर भुइयां, गुड्डू निषाद, लुखू हेंब्रम, राजेश दास, मो इनताफ आदि थे। लोदना : यमुना सहाय स्मृति भवन लोदना बाजार में पूर्व सांसद एके राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने कहा कि एके राय शोषित, पीड़ित, गरीबों के हक के लिए हमेशा आंदोलनरत रहे। मौके पर बीसीकेयू व जिला माकपा के सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, शिवबालक पासवान, नौशाद अंसारी, प्रजा पासवान, रामबृक्ष धारी, धर्मेंद्र राय, भोला माली, देवनंदन, हेमंत बाउरी थे। सिदरी : पूर्व सांसद एके राय की जयंती पर सिदरी में वामपंथी संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मासस सिदरी नगर कमेटी ने पीडीआइएल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एके राय चौक पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वामपंथी नेता काली सेन गुप्ता और बबलू महतो ने एके राय के जीवन को युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत बताया। मौके पर राजीव मुखर्जी, सुरेश प्रसाद, छोटन चटर्जी, विरंची महतो, अमर सिंह, मंगल महतो, बबलू महतो, अजीत मंडल, गौतम प्रसाद, कृष्णा महतो, किशुन महतो, रोहित महतो, भानु रजक थे।

chat bot
आपका साथी