ट्रेन से उतरकर आराम करने के लिए होटल ढूंढना नहीं पड़ेगा, अब खुलने वाले हैं रेलवे रिटायरिंग रूम

यात्रियों के इंतेजार की घड़ियां अब समाप्त होनेवाली है। जल्द ही रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम खुल जाएंगे। रेल मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है। अब जोनल रेलवे अपनी सुविधा के अनुसार कोविड नियमों के पालन के साथ रिटायरिंग रूम खोलने संबंधी आदेश जारी करेंगे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:44 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:44 AM (IST)
ट्रेन से उतरकर आराम करने के लिए होटल ढूंढना नहीं पड़ेगा, अब खुलने वाले हैं रेलवे रिटायरिंग रूम
यात्रियों के इंतेजार की घड़ियां अब समाप्त होनेवाली है। जल्द ही रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम खुल जाएंगे। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : यात्रियों के इंतेजार की घड़ियां अब समाप्त होनेवाली है। जल्द ही रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम खुल जाएंगे। रेल मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है। अब जोनल रेलवे अपनी सुविधा के अनुसार, कोविड नियमों के पालन के साथ रिटायरिंग रूम खोलने संबंधी आदेश जारी करेंगे। मुख्यालय से मिले गाइड लाइन पर रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री सेवा फिर से शुरू की जाएगी। 

पिछले साल 22 मार्च को कोरोना काल के दौरान हुई रेलबंदी के दिन से ही रिटायरिंग रूम बंद कर दिए गए थे। अब लगभग एक साल बाद इस सेवा को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति दी जाएगी ताकि ट्रेन से उतरकर आराम करने के लिए होटल ढूंढना न पड़े और यात्री आराम से चैन की नींद ले सकें। 


 धनबाद में भी शुरू हो चुकी तैयारी 

रिटायरिंग रूम और डोरमेट्री को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी  धनबाद में भी शुरू हो गई है। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से गाइड लाइन जारी होते ही रिटायरिंग रूम खोल दिये जाएंगे। यात्रियों को शुल्क भी पहले की तरह ही चुकाना होगा। धनबाद में एसी और नॉन एसी दोनों तरह के रिटायरिंग रूम उपलब्ध होंगे।

chat bot
आपका साथी