Dhanbad Weather Forecast: आज से आने लगेंगे बादल, 20-21 को बारिश, होली से पहले फिर बदलेगा मौसम

कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार से बादलों की आवाजाही फिर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। विभाग से जारी सूचना के मुताबिक 19 से धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 09:46 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 09:46 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज से आने लगेंगे बादल, 20-21 को बारिश, होली से पहले फिर बदलेगा मौसम
मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार से बादलों की आवाजाही फिर शुरू होने के आसार हैं। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार से बादलों की आवाजाही फिर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। विभाग से जारी सूचना के मुताबिक 19 से धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 20 और 21 मार्च को आंधी बारिश की संभावना बन रही है।

इस दौरान जोरदार बादल भी गरजेंगे। 20 और 21 मार्च की बारिश के बाद दो तीन दिनों की के लिए मौसम शुष्क हो सकता है। इसके बाद होली से पहले फिर तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों की माने तो 24 और 25 को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। 

मौसम विज्ञान अभिषेक आनंद की माने तो मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल इस ओर आ रहे हैं जिससे बारिश की संभावना बन रही है। दूसरी ओर मानसून एक्सपर्ट डॉ एसपी यादव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ अरब सागर के बादल भी इस ओर आ रहे हैं।

अरब सागर से आने वाले समुद्री बादलों से पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का मिलन हो रहा है जो असम की ओर जा रहे हैं। बादलों का ट्रैक धनबाद होकर ही है जिससे यहां के मौसम में बदलाव आ रहा है। पिछले हफ्ते कई दिनों की बारिश इसी वजह से हुई थी। 20 और 21 को भी इसी वजह से मौसम में बदलाव होगा। 20 मार्च से 26 मार्च तक मौसम में फेरबदल की स्थिति बनी रहेगी। कभी धूप छांव तो कभी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।


22 मार्च तक का संभावित तापमान 

शुक्रवार अधिकतम 37 न्यूनतम 18

शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 20 

रविवार अधिकतम 35 न्यूनतम 20

सोमवार अधिकतम 35 न्यूनतम 21

chat bot
आपका साथी