नक्सलियों के दमन सप्ताह में आज से बेदम रहेंगी ट्रेनें

धनबाद : नक्सलियों के खौफ के कारण एक बार फिर रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:37 PM (IST)
नक्सलियों के दमन सप्ताह में आज से बेदम रहेंगी ट्रेनें
नक्सलियों के दमन सप्ताह में आज से बेदम रहेंगी ट्रेनें

धनबाद : नक्सलियों के खौफ के कारण एक बार फिर रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। 16 से 20 तक माओवादियों के दमन सप्ताह को लेकर धनबाद रेल मंडल ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों की गति कम कर दी है। गुरुवार की रात से यह व्यवस्था प्रभावी हो गई। बुधवार को छठ खत्म होने के बाद ट्रेनों में वापसी की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में नक्सली बंद के कारण अब यात्रियों को परेशानिया झेलनी होगी।

नवंबर में तीसरी बार नक्सली सप्ताह

नवंबर में माओवादियों की ओर से यह तीसरा बार नक्सली सप्ताह का एलान किया गया है। इससे पहले भी दो बार माओवादियों के पत्र मिलने के बाद ट्रेनों की गति कम की गई थी।

कब-कब कम हुई ट्रेनों की रफ्तार

- एक से पांच नवंबर काला दिवस

- आठ 15 नवंबर खूनी क्रांति सप्ताह

- 16 से 20 नवंबर दमन सप्ताह

अत्यधिक नक्सल प्रभावित रेलखंड

- पारसनाथ से चिचाकी

- गझंडी से पहाड़पुर

- गोमिया से करमाहाट

- टोकीसूद से बरवाडीह

चालक व गार्ड को किया गया सतर्क

रेलवे के चालक और गार्ड को एहतियात बरतने को कहा गया है। बंद को लेकर पूरे डिवीजन में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। स्टेशन मास्टरों को किसी भी घटना की तत्काल सूचना कंट्रोल को देने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी