महुदा-भागा रेल मार्ग पर 120 की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

महुदा महुदा-भागा रेल मार्ग पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 05:14 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:20 AM (IST)
महुदा-भागा रेल मार्ग पर 120 की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें
महुदा-भागा रेल मार्ग पर 120 की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

महुदा : महुदा-भागा रेल मार्ग पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय महंती की मौजूदगी में स्पीड ट्रायल किया गया। वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे रेल जीएम ने 120 किमी की गति से आद्रा से बांकुड़ा तक स्पीड ट्रायल कर रेलवे ट्रैक की स्थिति देखी।

महुदा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं में विस्तार करने की बात कही। रूट रिले इंटरलॉकिग सिस्टम कक्ष, महुदा रेलवे स्टेशन परिसर तथा टीआरडी कार्यालय का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में स्थित क्रू-लॉबी और गार्ड रेस्ट रूम का उद्घाटन किया। मौके पर आद्रा मंडल के डीआरएम नवीन कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

आद्रा से रांची को नई ट्रेन, पैसेंजर ट्रेनों का गोमो तक विस्तार

महुदा के नागरिकों ने जीएम को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने आद्रा से भाया भोजूडीह, महुदा होते हुए सुबह के समय रांची के लिए नई ट्रेन का आग्रह किया। शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में तीन दिन करने, आसनसोल-भागा पैसेंजर का विस्तार गोमो तक, आद्रा-खानूडीह का विस्तार गोमो तक, आनंद बिहार-हल्दिया एक्सप्रेस का महुदा में ठहराव, दुरंतो एक्सप्रेस का महुदा में ठहराव की गुजारिश की। साथ ही आरक्षण केंद्र रविवार को भी चालू रखने की बात कही।

यूनियनों ने भी सौंपा मांगपत्र

एससीआरएमसी के महासचिव सुनीता चक्रवर्ती के साथ-साथ ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन आद्रा मंडल के सचिव नरेश कुमार रवानी ने रेल कर्मियों की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र दिया।

chat bot
आपका साथी