Radhastami 2020: भक्ति भाव से मन रही राधा अष्टमी, कन्हैयास्थान में पंचामृत से हुआ महाभिषेक

Radhastami 2020 कृष्ण भक्तों ने दोपहर 12 बजे राधारानी की मूर्ति को दूध दही घी मक्खन गंगाजल एवं विभिन्न प्रकार के फलों के जूस तथा पंचामृत से महाभिषेक किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 12:43 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 12:43 PM (IST)
Radhastami 2020: भक्ति भाव से मन रही राधा अष्टमी, कन्हैयास्थान में पंचामृत से हुआ महाभिषेक
Radhastami 2020: भक्ति भाव से मन रही राधा अष्टमी, कन्हैयास्थान में पंचामृत से हुआ महाभिषेक

तालझारी (साहिबगंज), जेएनएन। विश्व प्रसिद्ध कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी की धूम है। राधाष्टमी पर्व अत्यंत ही भक्तिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। बुधवार को इस मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त मंदिर परिसर में कृष्ण भक्ति में लीन रहे। अहले सुबह मंगल आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततपश्चात दर्शन आरती, गुरु पूजा, भोग आरती भक्तिपूर्ण माहौल में की गई। 

कृष्ण भक्तों ने दोपहर 12 बजे राधारानी की मूर्ति को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल एवं विभिन्न प्रकार के फलों के जूस तथा पंचामृत से महाभिषेक किया। यह पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान कृष्णभक्त द्वारा की गई भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान इत्यादि से मंदिर परिसर हरे कृष्ण हरे राम शब्द से गुंजायमान होता रहा। दोपहर तक कृष्णभक्त इस मौके पर उपवास भी रखते हैं। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंदिर के मुख्य परिचालक प्राण जीवन चैतन्य दास ब्रह्मचारी, उत्तम दास, शकलदीप दास, दिनेश दास सहित अन्य भक्तों ने सहयोग किया है। 

chat bot
आपका साथी