Jharia Master Plan: अग्नि प्रभावितों के लिए बन रहे आवासों में मानक की अनदेखी, एमडी ने जताई नाराजगी

धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने बेलगड़िया में आवास निमार्ण कार्य का जायजा लिया। काम में घटिया गुणवता की सामग्री का उपयोग देख ठेकेदार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगे से घटिया निमार्ण की शिकायत मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:53 AM (IST)
Jharia Master Plan: अग्नि प्रभावितों के लिए बन रहे आवासों में मानक की अनदेखी, एमडी ने जताई नाराजगी
बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण करते उपायुक्त संदीप सिंह।

जागरण संवाददाता, धनबाद। उपायुक्त सह झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (JRDA) के एमडी संदीप सिंह ने बेलगड़िया में झरिया अग्नि प्रभावितों के लिए आवास निमार्ण करा रही कंपनी को निमार्ण कार्य में गुणवता का ध्यान रखने को कहा। सिंह ने बुधवार को बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा करने के दौरान जारी निमार्ण कार्य का जायजा लिया। काम में घटिया गुणवता की सामग्री का उपयोग देख ठेकेदार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगे से घटिया निमार्ण की शिकायत मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खराब गुणवत्ता की शिकायत

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि वह बुधवार को झरिया प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का सामान्य दौरा पर थे। इसी बीच कुछ लोगों ने बेलगड़िया में बन रहे अग्नि प्रभावित विस्थापितों के लिए आवास कार्य में खराब गुणवता के सामानों का प्रयोग किए जाने की शिकायत की। अत: मैंने खुद वहां जाकर स्थिति का आकलन किया और लोगों की शिकायत को सही पाया। संवेदक कुछ कामों के कम गुणवतावाले सामानों का प्रयोग कर रहे थे। जिसे मैंने तत्काल बदल कर अच्छे क्वालिटी के सामानों को लगाने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दुबारा किए जाने पर कड़ी कानूनी काईवाइ की चेतावनी दी।

वहीं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी देते हुए उचित काईवाइ की मांग की। सिंह ने भी विस्थापितों के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों में घटिया निमार्ण सामग्री की प्रयोग किए जाने की बात कही। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निमार्ण कराए जाने की मांग रखते हुए आम लोगों से जुड़े कई अन्य परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर उपायुक्त ने उन्हें उचित कार्रवाइ का भरोसा दिलाया।

सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रमुख रूप से आरएसपी कालेज के निमार्ण को तेज करने, पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने, चंदनक्यारी बैंक मोड़ सड़क का निमार्ण करने के अलावा बेलगड़िया में पुलिस पिकेट बनाने जैसे आम आदमी से जुड़े मामलों को उपायुक्त के सामने रखा।

chat bot
आपका साथी