Jharia MLA पूर्णिमा ने पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की Dhanbad News

झरिया के कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने राज्य भर के पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश बंद हो जाने की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है। इसका अलावा पुलिसकर्मियों को यात्रा व भोजन भत्ता नहीं मिलने की शिकायत भी की है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:51 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 05:27 PM (IST)
Jharia MLA पूर्णिमा ने पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की  Dhanbad News
पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश बंद हो जाने की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : झरिया के कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने राज्य भर के पुलिसकर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश बंद हो जाने की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है। इसका अलावा पुलिसकर्मियों को यात्रा व भोजन भत्ता नहीं मिलने की शिकायत भी की है। पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि राज्य भर में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों का क्षतिपूर्ति अवकाश काट लिया गया है। यह उचित नहीं। दूसरे राज्यों की भांति पुलिसकर्मियों को 13 माह का वेतन इसलिए मिलता है ताकि पुलिसकर्मी हरेक पर्व त्यौहार के माहौल ड्यूटी करते हैं। पर्व त्यौहार में तकरीबन 84 दिनों की ड्यूटी पुलिसकर्मियों को करना होता। ऐसे स्थिति में 21 दिनों की क्षतिपूर्ति अवकाश बंद करना उचित नहीं।

chat bot
आपका साथी