पल्स पोलियो अभियान की तिथि बढ़ी, अब 31 को में पोलियो रविवार Dhanbad News

जिला में 17 जनवरी को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तिथि व‍िभाग के द्वारा बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। कोरोना वैक्सीन आने के बाद पदाधिकारियों और कर्मचारियों की ओए व्यस्तता के कारण इसे बढ़ाया गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:43 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:43 AM (IST)
पल्स पोलियो अभियान की तिथि बढ़ी, अब 31 को में पोलियो रविवार Dhanbad News
17 जनवरी को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन: जिला में 17 जनवरी को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। कोरोना वैक्सीन आने के बाद पदाधिकारियों और कर्मचारियों की ओए व्यस्तता के कारण इसे बढ़ाया गया है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि 31 जनवरी को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा इसके लिए मुख्यालय ने निर्देश भेजा है। निर्देश के आलोक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को सूचना दी गई है। पल्स पोलियो अभियान में लगभग 5,000 चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, सहिया, आंगनबाड़ी कर्मी आदि शामिल होंगे। 

5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

जिले में 0 से लेकर 5 वर्ष के बीच 5 लाख बच्चे हैं। इन सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। 15 दिनों के बाद छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर ड्राप पिलाई जाएगी। पोषक क्षेत्र में आने वाले बच्चों की पहचान आंगनबाड़ी कर्मचारी कर रहे हैं। 

लॉकडाउन में नहीं चल पाया था अभियान

कोरोना वायरस महामारी के दौरान पिछले वर्ष जिले में पल्स पोलियो अभियान नहीं चल पाया था। इस कारण पोलियो ड्रॉप्स बच्चों को वंचित होना पड़ा था। संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे स्थगित कर दिया था। अब स्थिति थोड़ी सामान्य होने पर इसे फिर से शुरू किया गया है। हालांकि इसमें मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

वर्जन

जिले में अब तक 30 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है। डॉ. विकास कुमार राणा, जिला टीकाकरण पदाधिकारी, धनबाद

chat bot
आपका साथी