निरसा में यज्ञ से पहले लगा महावीरी झंडा

निरसा कांटा पुलिस इंस्पेक्टर आफिस के समीप कालोनी में 13 नवंबर से प्रस्तावित यज्ञ को लेकर महावीरी झंडा लगाय ागया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:39 PM (IST)
निरसा में यज्ञ से पहले लगा महावीरी झंडा
निरसा में यज्ञ से पहले लगा महावीरी झंडा

संवाद सहयोगी, निरसा : निरसा कांटा पुलिस इंस्पेक्टर आफिस के समीप कालोनी में 13 नवंबर से प्रस्तावित शतचंडी यज्ञ को लेकर को लेकर बुधवार को डुमराव से आए अछ्वुत पांडे उर्फ मनजी बाबा ने विधिवत पूजा पाठ करा महावीरी झंडा स्थापित कराया। कालोनी में मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 13 नवंबर से सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व राम कथा का आयोजन किया गया है। महायज्ञ के पूर्व शरद पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवताओं को यज्ञ में आने के लिए आह्वान किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि शतचंडी यज्ञ की शुरूआत नवंबर को जल यात्रा, पंचांग पूजन एवं आंवला परिक्रमा के साथ होगी। 14 नवंबर को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, ब्राह्मण पूजन व शतचंडी पाठ शुरू होगा। 15 नवंबर को मां काली का स्नान व प्राण प्रतिष्ठा और 16 नवंबर को जलाधिवास आदि कार्यक्रम होंगे। 17 नवंबर को नगर भ्रमण, 18 नवंबर को अग्नि स्थापना और 19 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा पूजन हवन व पूर्णाहुति होगी। प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से राम कथा का प्रवचन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश सिंह, संजय सिंह, डबलू सिंह, जयराम पासवान, सदन पासवान, दशरथ चंद्रा, शंकर सिंह, सुदामा रवि, संजय महतो, अनूप मोदक, विजय भुइयां आदि को जिम्मेवारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी