एमओसीपी में भगवान के भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त

संस, तिसरा : मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदशरथ अजर बिहारी। संगीतमय भजन-कीर्तन से शनिवार को एमओसीपी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:34 PM (IST)
एमओसीपी में भगवान के भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त
एमओसीपी में भगवान के भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त

संस, तिसरा : मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदशरथ अजर बिहारी। संगीतमय भजन-कीर्तन से शनिवार को एमओसीपी में भक्ति की धारा बहती रही। मंटू व्यास व उनकी टीम ने भजन गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौका था बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का। आचार्य विजय शंकर मिश्रा, राणा शंकर मिश्रा, विष्णु शंकर मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। मंटू व्यास की टीम ने संगीतमय रामायण पाठ के माध्यम से भोजपुरी धुन पर लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम के समापन के दिन पूजन, हवन, पाठ हुआ। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, नार्थ तिसरा के परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रबंधक संजीव कश्यप ने पूजा मंडप में आकर माथा टेका। समापन कार्यक्रम में महिला भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्यों ने कहा कि यज्ञ और अनुष्ठान से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। वर्तमान समय में मनुष्य प्राकृतिक से अत्यधिक छेड़छाड़ कर रहा है। कोरोना इसका नतीजा है। महामारी की रोकथाम व लोगों की रक्षा के लिए हमलोगों ने प्रभु से कामना की है। यजमान के रूप में हीरालाल, मुन्ना राजभर, रामसेवक, महावीर राणा थे। पूरे दिन पूजा पाठ का कार्यक्रम चलता रहा। काफी संख्या में भक्त पूजा करने पहुंचे और भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में रितेश निषाद, कमल देव राम, सुनील सिंह, सुनील मोदक, रामजी पटेल, डा. एसएस विश्वकर्मा, राजा सिंह, शेखर सिंह, मानिक, छबि लाल निषाद, अशोक यादव, पिटू डे, प्रिस कुमार, प्रिया, खुशबू, सविता, अनिता, रेखा रानी, शांति आदि थे।

chat bot
आपका साथी