आजसू पार्टी ने क‍िया राजगंज मंडल कमेटी का विस्तार Dhanbad News

राजगंज मंडल का केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार नगरी कला पंचायत सचिवालय में आजसू पार्टी राजगंज मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी कुल्लू चौधरी संतोष कुशवाहा व रतिलाल महतो उपस्थित हुए। उपस्थित हुए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:32 PM (IST)
आजसू पार्टी ने क‍िया राजगंज मंडल कमेटी का विस्तार Dhanbad News
राजगंज मंडल का केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार नगरी कला पंचायत सचिवालय

जासं, धनबादः राजगंज मंडल का केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार नगरी कला पंचायत सचिवालय में आजसू पार्टी राजगंज मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी कुल्लू चौधरी, संतोष कुशवाहा व रतिलाल महतो उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगंज मंडल अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने किया। संचालन सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने किया। बताया गया कि सोच समझकर योग्य और मेहनती युवाओं को स्थान दिया है। ताकि  जनता की हरेक स्तर से मदद की जा सके।

ये युवा अपने बलबूते विकास की राह पर चलकर तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। कमेटी विस्तार में उपाध्यक्ष  चंदन कुमार महतो-नगरी कला दक्षिण, फूलचंद महतो-बोआकला, मानिक कुमार रवानी-छोटा नगरी, संजीव कुमार महतो-कारी टांड़, मनोज कुमार सिंह-बोआ कला दक्षिण, संयुक्त सचिव विक्रम महतो, अमित रवानी-धारकिरो, सुभाष महतो, भरत महतो, संगठन सचिव मनीराम महतो, कोषाध्यक्ष  उज्जवल कुम्हार, सहकोषाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, मीडिया प्रभारी निरंजन कुमार महतो व अरुण कुम्हार के अलावे 21 कार्यकारणी सदस्य बनाए गए।  बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो अधिवक्ता व अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग सभा के अध्यक्ष राकेश कुमार महतो को सर्व समिति से चुना गया।

कार्यक्रम में 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर सामाजिक मार्च व 9अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव प्रमोद कुमार चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी महतो, देव नारायण महतो-सचिव, मोतीलाल महतो, उपेंद्र प्रजापति, अनिल कुमार, दीपू वर्मा, नरेश रवानी, विष्णु कुमार वर्मा, प्रकाश बावरी, तारकेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी